शादी के 10 दिन बाद भी प्रेमी के ख्‍यालों में यूं खोई रही युवती, पति को चाय-पानी पर भी आफत...

Garhwa News Jharkhand News झारखंड के गढ़वा से बड़ी खबर है। यहां रंका थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव की युवती ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी से मिलना-जुलना जारी रखा। दस दिन पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन पति के साथ रहने से इन्‍कार कर दिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:03 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 08:49 AM (IST)
शादी के 10 दिन बाद भी प्रेमी के ख्‍यालों में यूं खोई रही युवती, पति को चाय-पानी पर भी आफत...
Garhwa News, Jharkhand News: झारखंड के बाराडीह की युवती ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी से मिलना-जुलना जारी रखा।

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa News, Jharkhand News झारखंड के गढ़वा से बड़ी खबर है। यहां रंका थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव की युवती ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी से मिलना-जुलना जारी रखा। दस दिन पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति के साथ रहने से इन्‍कार कर दिया। रंका थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी धीरू सिंह की 19 वर्षीया विवाहिता पुत्री संगीता देवी का शव रंका पुलिस ने रविवार के दोपहर बाद अनहर गांव के समीप कनहर नदी के डोंगा घाट के समीप से बरामद किया।

पुलिस ने पेड़ से फांसी के फंदे से लटक रहे नवविवाहिता के शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका संगीता देवी के पिता धीरू सिंह के बयान पर छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज- बलरामपुर जिले के चिनियां गांव निवासी दो युवक क्रमशः दिनेश नागवंशी एवं सुदिल कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया मृतका के पिता धीरू सिंह ने अपने बयान में कहा है कि संगीता की शादी पिछले 8 मई को गढ़वा जिले के बानूटीकर गांव में सोनी सिंह के पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी दामाद दोनों 22 मई को बाराडीह गांव आए थे इसी बीच 29 मई के सुबह करीब छह बजे संगीता शौच के बहाने कनहर नदी तरफ दिनेश नागवंशी एवं सुदिल कुमार के साथ जाते देखी देखी गई थी।

काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन के क्रम में कनहर नदी के डोंगा घाट के समीप पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। मृतका के पिता ने बताया कि संगीता की पढ़ाई लिखाई चिनियां से हुई है। दिनेश नागवंशी के साथ उसकी पुरानी जान पहचान थी। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है अनुसंधान जारी है। वहीं दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

chat bot
आपका साथी