Ganga Utsav 2020 : बड़ा तालाब और करम टोली तालाब में होंगे कार्यक्रम

जिले में तीन दिन चलने वाला गंगा उत्सव के तहत पहले दिन जलाशयों के तटों पर साफ सफाई संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। दूसरे दिन निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तालाब और करम टोली तालाब के तट पर रंगोली दीपोत्सव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 08:46 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 08:46 AM (IST)
Ganga Utsav 2020 : बड़ा तालाब और करम टोली तालाब में होंगे कार्यक्रम
बड़ा तालाब और करम टोली तालाब में होंगे कार्यक्रम। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता)। जिले में तीन दिन चलने वाला गंगा उत्सव के तहत पहले दिन जलाशयों के तटों पर साफ सफाई संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। दूसरे दिन निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तालाब और करम टोली तालाब के तट पर रंगोली, दीपोत्सव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिले में गंगा उत्सव कार्यक्रम के समन्वयक डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कल जो लोग उक्त कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं वे कार्यक्रम स्थल पर आ सकते हैं। दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने आवास, खलिहान, सार्वजनिक स्थल या निकटस्थ जलाशयों के आसपास नदी संरक्षण या जल संरक्षण थीम पर रंगोली या वाल पेंटिंग आदि करते हुए उसका चित्र व्हाट्सएप (8651514821) कर सकते हैं। साथ ही अपील की गई कि चूंकि जल हमारे जीवन का अभिन्न और अनिवार्य आधार है, इसलिए यदि हो सके तो घर पर रहते हुए लोग जलाशयों और प्राकृतिक जलस्रोतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वैच्छिक रूप से घर पर ही एक दीप जलाएं।

chat bot
आपका साथी