मुक्ति संस्था ने 26 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार Ranchi News

Jharkhand. लावारिस शवों के दाह संस्कार का कार्य कर रही मुक्ति संस्था ने रविवार को एक बार फिर 26 शवों का अंतिम संस्कार किया। संस्था अब तक 825 शवों का दाह संस्कार कर चुकी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 03:17 PM (IST)
मुक्ति संस्था ने 26 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार Ranchi News
मुक्ति संस्था ने 26 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची में 26 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया। रांची की मुक्ति संस्था ने पूरे विधि विधान से जुमार नदी के तट पर सामूहिक रूप से इन शवों का दाह संस्कार किया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में संस्था के सदस्यों के अलावा शहर के कई लोग शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि अभी तक संस्था की ओर से अब तक 825 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है।
रिम्‍स प्रबंधन संस्‍था को देता है सूचना
मुक्‍ित संस्‍था की ओर से हर ढाई महीने में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराया जाता है। अब व्यवस्था ऐसी बन गई है कि ढाई महीने में जैसे ही कुछ शव जमा हो जाते हैं, रिम्स प्रबंधन इसकी सूचना मुक्ति संस्था को देकर उनके अंतिम संस्कार का आग्रह करता है। इसके बाद संस्था के लोग सक्रिय हो जाते हैं। संस्‍था का गठन 2014 में हुआ था। संस्था के सभी लोग सेवा भाव से और पुण्य काम समझते हुए जिम्मेदारी पूर्वक इस काम को करते हैं। इसमें आनेवाले खर्च का वहन संस्था के लोग सामूहिक रूप से उठाते हैं।
...ताकि ना रहे कोई लावारिस
संस्था की कोशिश यह भी है कि कोई भी व्यक्ति लावारिस ना रहे। इसके लिए सरकार-पुलिस और अस्पताल से लगातार आग्रह किया जाता है कि आधार के माध्यम से बायोमेट्रिक पहचान के जरिये लोगों की शिनाख्त की कोशिश हो। इससे वैसे लोगों को भी सुकून मिलेगा जिन्हें पता ही नहीं चल पाता कि उनके किसी अपने की मौत हो गई है। इस तरह वे खुद परिजनों के अंतिम संस्कार का फर्ज भी निभा पाएंगे।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी