विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Som Marandi Death News: राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी का निधन... सबसे कम वोट से लोकसभा चुनाव जीतने का रहा रिकार्ड

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Wed, 23 Mar 2022 09:27 PM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 09:29 PM (IST)

Jharkhand news झारखंड के पूर्व सांसद सोम मरांडी का बुधवार को निधन हो गया। वह बीमार थे और इलाज के ...और पढ़ें

Som Marandi Passes Away: झारखंड के पूर्व सांसद सोम मरांडी का निधन हो गया।
Som Marandi Passes Away: झारखंड के पूर्व सांसद सोम मरांडी का निधन हो गया।

रांची, राज्य ब्यूरो। राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी का बुधवार को निधन हो गया। सोम मरांडी को इलाज के लिए रांची के रिम्स लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। सोम मरांडी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। निधन की खबर मिलते ही भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोम मरांडी के निधन से मन व्यथित है। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चला जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने निधन पर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व सांसद सोम मरांडी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सोम मरांडी बहुत सहज व्यक्ति थे। लोकसभा चुनावों में पहली बार 1998 में राजमहल में हुए उपचुनाव में भाजपा को यहां से जीत हासिल हुई थी, वह भी मात्र नौ वोट से।

लोकसभा में सबसे कम वोट से जीतने का रिकार्ड रहा

लोकसभा में सबसे कम वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी सोम मरांडी के नाम से था। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता थामस हांसदा को हराया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया।

नेताओं ने कहा- सरल व्यक्तित्व के धनी थे सोम मरांडी

उन्होंने कहा कि सोम मरांडी सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे। सोम मरांडी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित अन्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी निधन पर जताया शोक

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।