पूर्व सांसद प्रो दुखा भगत का निधन, रिम्स में ली आखिरी सांस
Jharkhand News भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रो दुखा भगत का निधन हो गया है। आज रिम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
रांची, राज्य ब्यूरो । भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदगा के पूर्व सांसद प्रो दुखा भगत का निधन हो गया है। आज रिम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, उनके निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिखा कि लोहरदगा के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो दुखा भगत जी के निधन का दुख:द समाचार मिला है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।