Surgical Strike2: झारखंड पुलिस के पूर्व IG लक्ष्मण प्रसाद बोले, बार्डर पर जाकर लड़ूंगा

Surgical Strike2. भारतीय पुलिस सेवा के अफसर लक्ष्‍मण प्रसाद वायुसेना के एयर स्‍ट्राइक से बेहद खुश हैं। अपने सेवाकाल में नक्‍सलियों के खिलाफ उन्‍होंने बहुतेरे अभियान को लीड किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 27 Feb 2019 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 09:44 AM (IST)
Surgical Strike2: झारखंड पुलिस के पूर्व IG लक्ष्मण प्रसाद बोले, बार्डर पर जाकर लड़ूंगा
Surgical Strike2: झारखंड पुलिस के पूर्व IG लक्ष्मण प्रसाद बोले, बार्डर पर जाकर लड़ूंगा

रांची, राज्य ब्यूरो। सेवानिवृत्ति के बाद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। चार साल पहले आइजी के पद से रिटायर हुए लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने झारखंड समेत बिहार के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई अभियानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किए जाने की खबरों से वे खासे उत्साहित हैं। वे सीमा पर जाकर भिडऩे को भी तैयार हैं। इस बाबत पूछे जाने पर वे कहते हैं-पूरी तरह से फिट हैं। अगर सरकार हुक्म दे तो बार्डर पर जाकर लडऩे-भिडऩे को तैयार हैं। अपने बैच के टापर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह कहते हैं कि देश के बाहरी और भीतरी दुश्मनों को नेस्तनाबूद करना बहुत जरूरी है।

chat bot
आपका साथी