मनी लॉन्ड्रिंग में पूर्व सीएम मधु कोड़ा कोर्ट में हाजिर, गवाही टली
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कोर्ट में उपस्थित हुए।
जागरण संवाददाता, रांची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित उनके करीबी विनोद सिन्हा आज कोर्ट में उपस्थित हुए। ईडी के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में कोड़ा, विनोद के अलावा विकास सिन्हा, मनोज बाबूलाल पुनामिया, अरविंद व्यास, विजय जोशी भी उपस्थित हुए।
अदालत में ईडी की ओर से इंकम टैक्स दिल्ली के कमीशनर डॉ प्रभाकांत की गवाही होनी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। डा. प्रभाकांत ने अपनी व्यस्तता के कारण आज गवाही के लिए उपस्थित होने में असमर्थता जताई। अदालत ने गवाही की अगली तिथि 29 नवंबर निर्धारित की है।