विदेशी फंड के दुरुपयोग में 33 एनजीओ की सीबीआइ जांच की अनुशंसा

राज्य ब्यूरो रांची राज्य के 88 एनजीओ के विरुद्ध विदेशी फंड के दुरुपयोग के मामले की जांच की अनुशंसा की गइ्र।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 01:45 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 10:57 AM (IST)
विदेशी फंड के दुरुपयोग में 33 एनजीओ की सीबीआइ जांच की अनुशंसा
विदेशी फंड के दुरुपयोग में 33 एनजीओ की सीबीआइ जांच की अनुशंसा

राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य के 88 एनजीओ के विरुद्ध विदेशी फंड के दुरुपयोग के मामले की जांच झारखंड पुलिस का अपराध अनुसंधान विभाग कर रहा है। इनमें 33 एनजीओ के विरुद्ध जांच पूरी हो चुकी है, जहां विदेशी फंड के दुरुपयोग की पुष्टि के बाद उक्त मामले की जांच सीबीआइ से कराने की अनुशंसा की गई है। मामला सीबीआइ के स्तर पर विचाराधीन है। सीआइडी की प्रारंभिक जांच में सभी 33 एनजीओ में गंभीर त्रुटियां मिली हैं। इन पर करोड़ों रुपये के गलत लेखा संधारण, संदिग्ध तरीके से भुगतान, निर्धारित उद्देश्य से हटकर रुपयों का उपयोग व सरकार को गलत सूचना देना प्रमाणित हुआ है। यह दंडनीय है। सीआइडी ने सीबीआइ जांच के लिए अपनी अनुशंसा में तर्क दिया था कि इन संस्थाओं के माध्यम से किए गए लेन-देन, विदेशी कोष का आदान-प्रदान, विभिन्न राज्य व अंतर्राष्ट्रीय स्तर से संबंधित है। इसलिए इस पर गहन अनुसंधान के लिए सीबीआइ से कराने के बिंदु पर विचार किया जा सकता है।

कुछ एनजीओ, जिसमें मिली थी अनियमितता

- गोस्सनर इवांजेलिकल लुथेरंस चर्च ऑफ छोटानागपुर एंड असम। - रांची हॉली क्रास सिस्टर्स सोसाइटी। - बेथल मिशंस। - रांची जेसुइट्स। - रांची उर्सूलाइन सोसाइटी। - केपुचीन फरायर्स माइनर सोसाइटी। - इंस्टीच्यूट ऑफ मिशनरीज ऑफ जेसस द इटरर्नल, प्रीस्ट। - द कांग्रिगेशन ऑफ डाउटर्स ऑफ संत अन्ना। - केलवेरी गास्पेल मिनिस्ट्रीज ट्रस्ट। - कैथोलिक चैरिटीज। - लुथेरन ग‌र्ल्स हॉस्टल। - रांची कैथोलिक आर्कडायोसिस। - डॉउटर्स ऑफ संत अन्ना। - रांची कार्मेलाइट सोसाइटी। - इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिश्चियन डॉक्ट्रीन फादर्स सोसाइटी। - हॉली फेथ ट्राइबल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट। - इंस्टीच्यूट ऑफ ओबलेट सिस्टर्स ऑफ नाजारेथ सोसाइटी। - संत अल्बर्ट्स कॉलेज। - सिस्टर्स ऑफ संत चा‌र्ल्स सोसाइटी। - सिस्टर्स ऑफ चेरिटी ऑफ विंसेंट डी पॉल।

chat bot
आपका साथी