फूड ब्लॉगिंग कर जायके की खूशबू से करियर संवार रहे युवा

संजय झा रांची लजीज व्यंजन भला आखिर किसे पसंद नहीं होंगे। और जब वहीं लजीज खाने आपके पेशे क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:19 AM (IST)
फूड ब्लॉगिंग कर जायके की खूशबू से करियर संवार रहे युवा
फूड ब्लॉगिंग कर जायके की खूशबू से करियर संवार रहे युवा

संजय झा, रांची : लजीज व्यंजन भला आखिर किसे पसंद नहीं होंगे। और जब वहीं लजीज खाने आपके पेशे का जरिया भी बन जाए तो यह सोने पर सुहागा की मिसाल बन जाता है। लजीज खाने की रिव्यू को अच्छी फोटोग्राफी की मदद से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रांची में कई युवा बेहतर कमाई कर रहे हैं। ये युवा फूड ब्लॉगिंग के द्वारा आसानी से प्रोफेशनली अपने शौक को जानकारी के रूप में लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ये रांची के कैफे तथा रेस्त्रां के विभिन्न प्रकार के डिश की जानकारी अपने सोशल साइट्स पर साझा करते हैं।

इसके लिए इन्हें किसी की नौकरी भी नहीं करनी पड़ती। सोशल मीडिया पर इनके भारी भरकम फॉलोअर को देखते हुए विभिन्न रेस्त्रां वाले इन्हें अपने यहां आमंत्रित करते हैं। इसके बाद ये रेस्त्रां के विभिन्न डिश का रिव्यू कर अपने एकांउट पर साझा करते हैं। इसके लिए इन्हें पैसे भी मिलते हैं। बिहार झारखंड में रौनक के सबसे ज्यादा फॉलोअर

रौनक किशोर सहाय इंस्टाग्राम पर दो साल से फूड ब्लॉगिंग कर रहे हैं। फूडरांची नाम से चल रहे इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 40 हजार फॉलोअर हैं जो पूरे बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही रौनक रांची में कुल हजार से ज्यादा अलग-अलग फूड प्वांइट की जानकारी अपने फॉलोअरों से साझा कर चुके हैं। इसमें रामू चाट से लेकर भोला टिक्की तथा कावेरी पनीर चिल्ली से लेकर बॉम्बे वेफर के छोले कुचले तक की जानकारी अपने एकांउट पर पोस्ट कर चुके हैं। रौनक पेशे से व्यवसायी हैं।

डेढ़ सौ फूड प्वाइंट विजिट कर चुकी हैं गार्गी

गार्गी गुप्ता रांचीफूडस्टोरीज के नाम से बीते जुलाई से इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगिंग कर रही हैं। संत जेवियर में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा गार्गी महज 10 महीने में रांची में लगभग डेढ़ सौ फूड प्वांइट विजिट कर चुकी हैं। वे बताती हैं कि उन्हें बचपन से अच्छा खाने का शौक रहा है, उनकी गैलरी में पकवानों से पूरी गैलरी भरी थी, जिसे देख उनके दोस्तों ने उन्हें फूड ब्लॉगिंग करने की सलाह दी।

लोकल रेस्त्रां को सजल कर रहे प्रोमोट

इंजीनियरिग की पढ़ाई कर चुके सजोल चक्रवर्ती ने मिठाई से जुड़ा स्टार्ट अप शुरू किया है। वह स्पाइसीसोजोल के नाम से इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा यूट्युब पर फूड ब्लॉगिंग कर रहे हैं। सजल के विभिन्न साइट्स पर लगभग पांच हजार फॉलोअर हैं। सजल बताते हैं कि वह गुजरात, ओडिशसा, कोलकाता तथा रांची की फूड सीरीज चला चुके हैं। फिलहाल वह स्ट्रीट फूड सीरीज चला रहे हैं। वह बताते हैं कि स्टूडेंट्स मंहगे रेस्त्रां या कैफे को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं इसलिए वह लोकल फूड को प्रोमोट कर रहे हैं।

खानपान पर शोध कर रही स्वास्तिका

फूडएटरांची नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय स्वास्तिका भोजन एवं पोषण पर पीएचडी कर रही हैं। वह झारखंड में आदिवासी जनजातियों के महिलाओं के खान-पान पर शोध भी कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर चार हजार से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। स्वास्तिका कुकिंग में विभिन्न प्रयोग करने की शौकीन हैं। वह बताती हैं कि भविष्य में वह यूट्यूब पर भी फूड ब्लॉगिंग करना चाहती हैं।

6 महीने बाद ही मिलने लगा अच्छा रिस्पांस

फूडीसूची के नाम से इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगिंग कर रही सुचित्रा पेशे से शिक्षिका हैं। विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म पर उनके 3500 फॉलोअर हैं। वे बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही कुकिंग का शौक था। वह बताती हैं कि रांची में लगभग सभी प्रसिद्ध जगहों के पकवानों का लुत्फ उठा चुकी हैं। वह फूड ब्लॉगिंग बीते 6 महीने से कर रही हैं और उन्हें इसका रिस्पांस भी अच्छा मिल रहा है। उन्हें रांची में कुछ जगहों से आमंत्रण भी मिलने शुरू हो गए हैं। वह बताती हैं कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर वह मार्च से यूट्यूब पर भी वीडियो बनाने जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी