Jharkhand: फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

Jharkhand की उभरती एथलीट फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण जीता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 10:54 AM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 02:51 PM (IST)
Jharkhand: फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण
Jharkhand: फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

रांची, जागरण संवाददाता। Florence Barla - झारखंड की उभरती एथलीट फ्लोरेंस बारला ने अफगानिस्तान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण जीता है। फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर दौड़ में 54.73 सेकेंड के समय के साथ बाजी मारी। झारखंड सरकार व सीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे झारखंड स्टेट स्पोट्र्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु फ्लोरेंस का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

तीन साल पहले शुरू हुए जेएसएसपीएस के इतिहास में ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीता गया पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल भी है। फ्लोरेंस ने अपना लाइफटाइम बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 54.73 सेकंड का समय निकाला। इससे पहले खेलो इंडिया के दौरान उसने 55.72 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। राष्ट्रीय कैंप में रहने व जेएसएसपीएस के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्लोरेंस ने पिछले छह माह में अपने प्रदर्शन में सुधार लगभग एक मिनट का सुधार किया।

रांची के मांडर की बेटी पिछले दो सालों से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फ्लोरेंस के शानदार प्रदर्शन पर खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, साझा के कार्यकारी निदेशक रणेंद्र कुमार समेत खेल विभाग, निदेशालय, जेएसएसपीएस के एथलेटिक कोच संजय घोष, आशु भाटिया, वर्षा ने फ्लोरेंस को बधाई दी है।

फ्लोरेंस की सफलता पर यह साबित कर रही है कि राज्य सरकार का सपना मूर्त रूप ले रहा है। फ्लोरेंस व उनके कोच बधाई के पात्र हैं। ये प्रदर्शन राज्य के युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक होगा। सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। -अमर कुमार बाउरी, खेलमंत्री।

पहले दिन भारत को तीन स्वर्ण

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। फ्लोरेंस के अलावा भारत के गुरविंदर सिंह ने 100 मीटर में 10.42 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पंचाल 47.90 सेकेंड के साथ स्वर्ण व अब्दुल रज्जाक ने 48.80 सेकेंड के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी