Lockdown E PASS: फर्जी पास के जरिए यात्रा करते पकड़ाया, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News

Jharkhand. ई-पास के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे लोहरदगा से रांची के लिए भी बना लिया गया। वाहन जांच अभियान के दौरान मामला पकड़ में आया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 09:10 AM (IST)
Lockdown E PASS: फर्जी पास के जरिए यात्रा करते पकड़ाया, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News
Lockdown E PASS: फर्जी पास के जरिए यात्रा करते पकड़ाया, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में कार के लिए जारी ई-पास के साथ छेड़छाड़ और दूसरे कार में फर्जी प्रेस आइडी लगाकर घूम रहे दो वाहन पकड़े गए हैं। इसके बाद दोनों कार को जब्त कर थाना में सुरक्षित लाया गया। साथ ही दोनों कार चालकों समेत अन्य लोगों के विरुद्ध सदर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार संख्या जेएच 01डीएस-2480 में चालक सहित दो महिलाएं लोहरदगा से रांची जा रही थी। इस कार में रांची से लोहरदगा का ई-पास निर्गत था। जबकि ई-पास के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे लोहरदगा से रांची के लिए भी बना लिया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद जब वाहन को सदर थाना लाया जा रहा था तो वाहन चालक ने चालाकी दिखाते हुए वाहन को सदर थाना के प्रवेश द्वार के पास सड़क किनारे नाली की ओर ले गया। इससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस मामले में जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ई-पास के साथ छेड़छाड़ की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ तीनों लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

दूसरे मामले में कार संख्या डब्ल्यूबी-02एक्स-6883 ने कथित रूप से प्रेस का कथित तौर पर फर्जी आइडी लगाकर घूम रहे लोगों की जांच की गई। इसमें फर्जी तरीके से नियमों का उल्लंघन कर घूमने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर पुलिस उक्त वाहन को जब्त कर जांच कर रही है। लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई को तेज किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी