फिल्म गुटरु-गुटर-गूं टैक्स फ्री

महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान पर आधारित फिल्म गुटरु-गुटर-गूं पर झारखंड में टैक्स नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 06:30 AM (IST)
फिल्म गुटरु-गुटर-गूं टैक्स फ्री

राज्य ब्यूरो, रांची। महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान पर आधारित फिल्म गुटरु-गुटर-गूं पर झारखंड में टैक्स नहीं लगेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए प्रोजेक्ट भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना की और टैक्स फ्री करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस फिल्म की निर्देशक अस्मिता शर्मा और निर्माता प्रतीक शर्मा हैं।

chat bot
आपका साथी