बाबूलाल की झाविमो का पत्ता साफ, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस के संपर्क में!

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मिल चुके झाविमो विधायक प्रदीप यादव व सह प्रभारी उमंग सिंघार के संपर्क में रहे बंधु तिर्की कभी भी अपना पाला बदल सकते हैं...

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 06:17 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 03:00 PM (IST)
बाबूलाल की झाविमो का पत्ता साफ, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस के संपर्क में!
बाबूलाल की झाविमो का पत्ता साफ, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस के संपर्क में!

रांची, राज्य ब्यूरो: झारखंड विकास मोर्चा के विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के प्रति कांग्रेस का रुख भी नरम रहा है और महागठबंधन में झाविमो को शामिल करने की जिद के पीछे ये दो नेता ही रहे थे। कांग्रेस शुरू से दोनों पर दांव लगाने के पक्ष में थी। जीतने के बाद दोनों विधायक किसी न किसी तरह से कांग्रेस के संपर्क में हैं।

विधायक प्रदीप यादव को लेकर जानकारी मिल रही है कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की थी, जबकि कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि विधायक बंधु तिर्की प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार के संपर्क में हैं। हालांकि, इन संपर्कों को लेकर कोई भी नेता कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। 

आरपीएन से प्रदीप यादव की मुलाकात और उमंग सिंघार से बंधु तिर्की के संपर्क को लेकर बातें अभी सार्वजनिक तो नहीं हुई हैं, लेकिन यह तो तय है कि कांग्रेस की ओर से दोनों को हरी झंडी दी जा चुकी है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दोनों विधायकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। कांग्रेस में ये दोनों विधायक मिल जाते हैं, तो कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी और इससे पार्टी को कुछ महीनों बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में मजबूती भी मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी