चुनाव से पूर्व किलेबंदी में जुटे दल

रांची : लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व झारखंड के सभी राजनीतिक दल जमीनी तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा, झामुमो और आजसू अपनी पूरी तैयारी में लग गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 06:49 AM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 06:49 AM (IST)
चुनाव से पूर्व किलेबंदी में जुटे दल
चुनाव से पूर्व किलेबंदी में जुटे दल

रांची : लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पूर्व झारखंड के सभी राजनीतिक दल जमीनी तैयारी में जुट गए हैं। झामुमो ने संघर्ष यात्रा शुरू की है तो भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू पार्टी ने दो अक्टूबर से पूरे राज्य में स्वाभिमान यात्रा शुरू करने का एलान कर दिया है। गठबंधन से इतर राजनीतिक दल अपनी किलेबंदी में जुट गए हैं।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कोल्हान में कैंप किए हुए हैं। कोल्हान में अपनी संघर्ष यात्रा के दौरान वे रोड शो और बैठकों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे इस दौरान युवाओं से भी सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी नजर युवाओं पर है जिसे आकर्षित करने के लिए उन्होंने तेवर भी हमलावर किए हैं। वे लगातार युवाओं से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार को कोस रहे हैं। इधर, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी दो अक्टूबर से स्वाभिमान यात्रा का एलान कर दिया है। आजसू की यात्रा दो अक्टूबर को मांडू के हेसालौंग से शुरू होगी। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि कई चरणों होने वाली स्वाभिमान यात्रा के दौरान आजसू प्रमुख दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे राज्य के तीन सौ ब्लॉक और पांच हजार गांवों में जाएंगे।

-----------

भाजपा भी कर रही सम्मेलन :

सत्ताधारी भाजपा भी किलेबंदी में कमजोर नहीं है। संगठन के प्रमंडलीय सम्मेलनों का दौर समाप्त हो चुका है। इसमें स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिरकत की। भाजपा की नजर बूथों को मजबूत करने की है। इस कड़ी में बूथ स्तरीय सम्मेलनों पर जोर है। पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार सारी तैयारियां हो रही हैं। भाजपा ने निचले स्तर पर संपर्क की मुहिम भी चलाई है। इसमें कार्यकर्ताओं की पूरी सूची, बूथवार जानकारी और संपर्क सूत्रों की सूची शामिल है। पार्टी समर्थकों का भी पूरा डेटा बना रही है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को ताकीद की गई है कि वे कामकाज का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर विपक्ष के दावों का प्रतिकार करें।

chat bot
आपका साथी