झारखंड में 4.1 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान

झारखंड में रविवार को 4.1 तिव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इसका केंद्र पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपूर के पास था। केंद्र जमीन की स्तह से 10किमी अंदर था। इसके झटके झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी महसूस किए गए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 04:37 PM (IST)
झारखंड में 4.1 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान
झारखंड में 4.1 तिव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

रांची (जागरण संवाददाता) : झारखंड में रविवार दोपहर 2.22 बजे 4.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र पश्चिमी ङ्क्षसहभूम जिले के जगन्नाथपुर के पास था। इसका केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर अंदर बताया गया है।

भूकंप के झटके झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह का अभी तक नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जमीन की सतह से काफी नीचे केंद्र होने और तीव्रता कम होने के कारण नुकसान की संभावना कम है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.1 रिक्टर रही है। रविवार दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर यह भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, इसके झटके मामूली ही रहे।

जोन-2 में आते हैं राज्य के कई शहर

झारखंड के दक्षिणी जिले जिसमें पूर्वी सिंहभूम का जमशेदपुर और रांची शामिल हैं, भूकंप के जोन-2 में आते हैं। वहीं बिहार से झारखंड की लगने वाली उत्तरी सीमा के कई जिले जोन-3 में आते हैं। बता दें कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भूकंप की आशंकाओं के मद्देनजर पूरे देश को चार जोन में बांटा है। इसमें झारखंड का कोई भी शहर हाई रिस्क जोन में नहीं है।

अभी हाल में असम में आ चुका है कम तीव्रता वाला भूकंप

तीन दिन पहले असम में भी कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। वहां भूंकप का एपी सेंटर तेजपुर से 62 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में रहा था। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे पांच किलोमीटर था। बता दें कि झारखंड में अभी तक का सबसे बड़ा भूकंप झारखंड के डुबलाबेरा-मझगांव एरिया में पांच अगस्त 1979 को आया था। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी।

chat bot
आपका साथी