Lockdown 4.0: रांची-दिल्ली, रांची-बंगलुरु के लिए 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें! पढ़ें काम की खबर

Ranchi Airport Domestic Flight Services 25 मई से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से पहले चरण में दिल्ली-रांची-दिल्ली व बंगलुर-रांची-बंगलुरु के लिए विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 12:26 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 04:19 PM (IST)
Lockdown 4.0: रांची-दिल्ली, रांची-बंगलुरु के लिए 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें! पढ़ें काम की खबर
Lockdown 4.0: रांची-दिल्ली, रांची-बंगलुरु के लिए 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें! पढ़ें काम की खबर

रांची, जेएनएन। देशभर में कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन 4 के बीच लोगों को राहत देते हुए पहले रेल सेवाएं शुरू हो गईं और अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देशानुसार 25 मई से घरेलू विमानों का उड़ान शुरू होगा। गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान सेवाएं बहाल किए जाने की घोषणा करते हुए सभी एयरपोर्ट और एयरलाइंस को तैयार रहने को कहा है। मंत्रालय की ओर से क्लास ऑफ सेक्टर के अधिकतम व न्यूनतम किराए का भी निर्धारण किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 25 मई से शुरू होने वाले विमानों के उड़ान में रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भी शामिल होगा।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से पहले चरण में दिल्ली-रांची-दिल्ली व बंगलुर-रांची-बंगलुरु के लिए विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लॉकडाउन से पूर्व बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 28 विमानों का उड़ान होता था। हालांकि कुछ माह पूर्व एयर एशिया ने कोलकाता-रांची-कोलकाता विमान का उड़ान बंद कर दिया था। इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन 4 में दिल्‍ली से रांची और रांची से दिल्‍ली की ट्रेन सेवा भी शुरू कर दी गई है। अब फ्लाइट शुरू हो जाने से लोगों की परेशानी कुछ कम होगी। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से दो महीने से लॉकडाउन में जहां-तहां फंसे लोगों को गंतव्‍य तक जाने में खासी सहूलियत होगी।

 बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से उड़ान भरने वाले विमान

इंडिगो : मुंबई-रांची-मुंबई, बंगलुरु-रांची-बंगलुरु, दिल्ली-रांची-दिल्ली, हैदराबाद-रांची-हैदराबाद गो एयरवेज : मुंबई-रांची-मुंबई, दिल्ली-रांची-दिल्ली एयर इंडिया (एटीआर) : कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर-झासुगड़ा-रायपुर-रांची-कोलकाता एयर इंडिया : दिल्ली-रांची-दिल्ली एयर एशिया : दिल्ली-रांची-दिल्ली, बंगलुरु-रांची-बंगलुरु विस्तारा : दिल्ली-रांची-दिल्ली

क्लास ऑफ सेक्टर के तहत निर्धारित किराया

क्लास-ए            न्यूनतम किराया     अधिकतम किराया

पटना-रांची           2,000                6,000 कोलकाता-रांची

क्लास-बी

भुनेश्वर-रांची         2,500                 7,500 रायपुर-रांची        

क्लास-सी दिल्ली-रांची         3,000                  9,000 रांची-कोलकाता

क्लास-डी          हैदराबाद-रांची      3,500                10,000 मुंबई-रांची रांची-दिल्ली रांची-हैदराबाद

क्लास-ई              4,500                  13,000 बंगलुरु-रांची रांची-बंगलुरु

लॉकडाउन से पूर्व बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान इंडिगो : मुंबई-रांची-मुंबई, बंगलुरु-रांची-बंगलुरु, दिल्ली-रांची-दिल्ली, हैदराबाद-रांची-हैदराबाद गो एयरवेज : मुंबई-रांची-मुंबई, दिल्ली-रांची-दिल्ली एयर इंडिया (एटीआर) : कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर-झासुगड़ा-रायपुर-रांची-कोलकाता एयर इंडिया : दिल्ली-रांची-दिल्ली एयर एशिया : दिल्ली-रांची-दिल्ली, बंगलुरु-रांची-बंगलुरु विस्तारा : दिल्ली-रांची-दिल्ली

chat bot
आपका साथी