मासूम बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

मासूम बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 02:28 PM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 02:28 PM (IST)
मासूम बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
मासूम बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

जागरण टीम, रांची/पटना। डॉक्टर को भगवान समझा जाता है। मगर पटना के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानुज सिंह की ओछी हरकत ने इस सम्मानजनक पेशे पर दाग लगा दिया। रामानुज खुद एक बेटी के पिता हैं, बावजूद उन्होंने रांची के कोकर निवासी गरीब परिवार की दस वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें कीं।

बच्ची की सिसकियां डॉक्टर के पड़ोसियों ने सुन ली और अनहोनी की आशंका जता पुलिस को इत्तिला कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। वाकया शनिवार को पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में हुआ।

फूट-फूट कर रोने लगी मासूम

पुलिस के आने पर डॉक्टर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। हालांकि जैसे ही महिला पुलिसकर्मी पर पीड़ित बच्ची की नजर पड़ी, वह फूट-फूट कर रोने लगी। उसने पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। पीड़ित के बयान पर दुष्कर्म का प्रयास करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पीड़ित का बयान दर्ज कराया जाएगा। 

बेटी बनाकर रखने का डॉक्टर ने किया था वादा

छठ के पूर्व एक परिचित के माध्यम से डॉ. रामानुज सिंह रांची के कोकर के समीप नौकरानी ढूंढने गए थे। वहां वह पीड़ित बच्ची के अभिभावकों से मिले। कहा कि घर के छोटे-मोटे काम मेरी पत्नी का हाथ बंटाएगी। इसके बदले हम हर महीने आपको दो हजार रुपये भेज देंगे। आपकी बेटी को हम अपनी बच्ची की तरह प्यार करेंगे।

जेडी वीमेंस कॉलेज के पीछे वाली सड़क में स्थित द्रोपदी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या एक निवासी डॉ. रामानुज सिंह की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर चली गई थीं। उसकी बेटी भी शाम की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। घर में केवल डॉक्टर और बच्ची थे। राजाबाजार में डॉक्टर का क्लीनिक है। शाम के वक्त वह लौटकर आया तो घर में बच्ची को अकेला पाकर अश्लील हरकतें कीं।

खाना लाने के बहाने भागी बच्ची

रात के वक्त डॉक्टर ने बच्ची को कमरे में बुलाकर कुछ देर तक उसके साथ अश्लील हरकत की। वह किसी तरह भागने का मौका ढूंढ रही थी, तभी डॉक्टर ने उससे किचन में जाकर खाना लाने को कहा। बच्ची किचन जाने की बजाय दरवाजे से बाहर निकल गई और पड़ोसी को घटना के बारे में जानकारी दी। वह काफी डरी-सहमी थी, इसलिए पड़ोसी ने थोड़े समय के लिए उसे अपने घर में रख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी।

---

मासूम से दुराचार करने का प्रयास और 14 साल से कम उम्र की बच्ची से घरेलू काम कराने के आरोप में डॉ. रामानुज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पॉक्सो और लेबर एक्ट की धारा भी शामिल है। पता लगाया जाएगा कि बच्ची मानव तस्करी का शिकार तो नहीं हुई? 

- मनु महाराज, एसएसपी।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी