मित्रता में अनुशासन से व्यक्तित्व में होता सकारात्मक विकास

दैनिक जागरण के संस्कारशाला कार्यक्रम में श़ुक्रवार को मित्रता का अनुशासन विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM (IST)
मित्रता में अनुशासन से व्यक्तित्व में होता सकारात्मक विकास
मित्रता में अनुशासन से व्यक्तित्व में होता सकारात्मक विकास

जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण के संस्कारशाला कार्यक्रम में श़ुक्रवार को मित्रता का अनुशासन विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के शिक्षकों व 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें रांची के अलावा जमशेदपुर, धनबाद, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा के स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए। आयोजन को स्ट्राम यार्ड के द्वारा दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के पेज पर लाइव किया गया। इसमें कमेंट के जरिए शिक्षकों व बच्चों ने सवाल पूछे। अपने सुझाव दिए। अभियान को और अधिक उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आर्मी स्कूल रंाची के प्राचार्य अभय कुमार सिंह, शिक्षक साबिर हुसैन, सेंट मेरी स्कूल रामगढ़ के शिक्षक दीपक कुमार शर्मा, राजेंदर बालिका उच्च विद्यालय कतरास, धनबाद की प्राचार्या सुमन मिश्रा, एसएस प्लस टू विद्यालय चांडिल की प्राचार्या मंजीत कौर, डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र, मांगीलाल रुंगटा की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने हिस्सा लिया। अनुशासन बनाता है विवेकशील

प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि दोस्ती में अनुशासन होने पर सकारात्मक गुणों का विकास होता है। व्यक्तित्व में व्याप्त खामियां दूर होती हैं। दैनिक जागरण की ओर से व्यक्तित्व में संस्कारों के विकास के लिए की गई पहल स्वागत योग्य है। शिक्षक साबिर हुसैन ने कहा कि अनुशासन मनुष्य को विवेकशील बनाता है। देश व समाज के लिए बेहतर नागरिक की कल्पना अनुशासन के बगैर नहीं की जा सकती। विभिन्न जिलों से जुड़े शिक्षकों ने इस विषय पर अपनी राय रखी। अभियान को जारी रखने के लिए दी बधाई

शिक्षकों ने दैनिक जागरण की ओर से संस्कारशाला अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए बधाई दी गई। कहा गया कि इस विषम परिस्थिति में भी समाचार पत्र अपने उद्देश्यों को लेकर बेहद सजग है। यही कारण है कि दैनिक जागरण एक विश्वसनीय समाचार माध्यम होने के साथ-साथ परिवार के लिए एक मार्गदर्शक व मित्र की भूमिका में अपना अहम स्थान बना चुका है।

chat bot
आपका साथी