देवर की सगाई के लिए मेन रोड से खरीदी हीरे की अंगूठी, ले उड़े उचक्के

तुपुदाना रांची में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार अपराधियों ने महिला का पर्स उड़ा लिया। जिसमें हीरे की अंगूठी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 07:37 AM (IST)
देवर की सगाई के लिए मेन रोड से खरीदी हीरे की अंगूठी, ले उड़े उचक्के
देवर की सगाई के लिए मेन रोड से खरीदी हीरे की अंगूठी, ले उड़े उचक्के

जागरण संवाददाता, तुपुदाना : रांची में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार धुर्वा शालीमार बाजार के पास एक महिला को निशाना बनाया गया। हीरे की अंगूठी रखा पर्स झपटकर उचक्के फरार हो गए। महिला ने पर्स में अपने देवर की सगाई के लिए मेन रोड से हीरे की अंगूठी 48 हजार रुपये में खरीदी थी। जानकारी के अनुसार धुर्वा निवासी रानी पाठक अपने पति के साथ मेन रोड से अंगूठी खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उनके करीब आए और पर्स झपट लिया। पर्स झपटने के दौरान महिला बाइक से नीचे गिर गई। इससे महिला घायल हो गई। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के अनुसार उनके देवर की सगाई 25 जून को है। सगाई के लिए खरीदी गई अंगूठी को अपराधी ले भागे। घटना की जानकारी धुर्वा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

झपटमार गिरोह के तीन धराए : कोतवाली पुलिस ने झपटमार गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिदपीढ़ी निवासी मो. इरफान व उसके अन्य साथी शामिल हैं। सभी शहर के अलग-अलग इलाकों में झपटमारी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से तीन सोने का चेन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शहर में गैंग बनाकर ये झपटमारी करते थे।

बता दें कि चार दिन पहले इरफान के साथ झपटमारी करने वाला नाबालिग पकड़ा गया था। स्कूटी भी बरामद हुई थी। उसकी निशानदेही पर अन्य के लिए छापेमारी की गई। इसी दौरान सुखदेव नगर थाना क्षेत्र और हिदपीढ़ी थाना क्षेत्र से अपराधी पकड़े गए हैं। खरीदार करने वाले सोनार की भी तलाश चल रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों के अलावा दो बाइक चोरी के आरोपित भी हैं। इस मामले में पुलिस रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी