Happy Birthday Dhoni: माही के जन्मदिन पर जोश में हैं फैन, मांग रहे व‌र्ल्ड कप की ट्रॉफी

भारत को दो-दो विश्वकप की ट्रॉफी दिलाने वाले व मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धौनी का रविवार को 38वां जन्मदिन है।रांची में भी फैंस केक काटकर उनका जन्‍मदिन मनाएंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 05:15 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 05:20 AM (IST)
Happy Birthday Dhoni: माही के जन्मदिन पर जोश में हैं फैन, मांग रहे व‌र्ल्ड कप की ट्रॉफी
Happy Birthday Dhoni: माही के जन्मदिन पर जोश में हैं फैन, मांग रहे व‌र्ल्ड कप की ट्रॉफी
संजीव रंजन, राची : भारत को दो-दो विश्वकप की ट्रॉफी दिलाने वाले व मिस्टर कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रविवार सात जुलाई को अपना 38वा जन्मदिन मनाएंगे। माही जहां अपना जन्मदिन इंग्लैंड में मना रहे हैं वहीं उनके प्रशसक राची में इसे अपने तरीके से मनाएंगे। माही के प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे व‌र्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर आने की अपील शुभकामनाएं दी हैं। यह लगातार दूसरी बार है कि धौनी अपना जन्मदिन इंग्लैंड में मना रहे हैं। पिछले साल भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। उस समय भी पत्‍‌नी साक्षी व बेटी जीवा साथ थी। इसबार भी दोनों इंग्लैंड में हैं और इसे यादगार बनाने में लगे हैं। इस सेलिब्रेशन को जोरदार बनाने के लिए जहां एक ओर विराट सेना ने अपनी तैयारी कर रखी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) ने भी धौनी को तोहफा दिया है तथा माही को समर्पित एक वीडियो जारी कर उसे भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया है। धौनी पिछले 15 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं और इस दौरान अपना जन्मदिन घर से बाहर ही मनाते आए हैं। घर में नहीं रहने के कारण जन्मदिन के रोज अपने घर फोन करना वे नहीं भूलते। अपने व्यस्त समय से वे घर में बात करने का समय अवश्य निकालते हैं और माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेते हैं। पिछले दिनों की याद ताजा हो जाती है : परमजीत फोटो - धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म शुरू होने से पहले धौनी व उसके दो दोस्तों की तस्वीर आती है उनमें से एक हैं परमजीत। यह वहीं परमजीत हैं जिन्होंने धौनी की सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता देखी है और समझा है। आज भी दोनों की वहीं दोस्ती है और माही जब भी राची आते हैं तो दोनों की मुलाकात अवश्य होती है। धौनी के जन्मदिन को लेकर परमजीत ने बताया कि अब तो जन्मदिन साथ सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिलता है। पहले धौनी का जन्मदिन रांची में विशेष तौर पर चार-पाच दोस्त मिलकर मनाते थे। दिन में सिंघाड़ा का दौर चलता था और शाम में हमलोग किसी ढाबा में निकल जाते थे। हमलोग वहीं पार्टी करते और सेलिब्रेट करते थे। यह सिलसिला कई वर्षो तक चलता रहा लेकिन धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त होने के बाद यह रुक सा गया। अब हम जब भी मिलते हैं उसी दिन सेलिब्रेट कर लेते हैं। अभी धौनी विश्व कप खेल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह विश्व कप जीत कर अपना जन्मदिन का तोहफा अपने प्रशसकों को देंगे।
chat bot
आपका साथी