भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले, हवाला कारोबारी हैं दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

भाजपा नेता और दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 04:16 PM (IST)
भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले, हवाला कारोबारी हैं दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले, हवाला कारोबारी हैं दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

रांची, जासं। निजी कार्यक्रम में भाग लेने रांची पहुचे दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्‍हें हवाला कारोबारी बताया है। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर ढाई रुपये कीमत कम करने के बावजूद दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने पर उन्‍होंने निराशा जाहिर की। कहा क‍ि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठा, हवाला कारोबारी और भष्टाचारी व्यक्ति हैं। खुद उनके लोगों ने अभी उनके ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संतोष कोली की मां ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हत्या का आरोप लगाया है। वह झूठ बोलकर दिल्ली को पीछे धकेल रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि हमने उनसे बार-बार कहा पेट्रोल में पांच रुपये कम कर दो लेकिन वह जनता के हित में नहीं सोच रहे। वह झूठ, साजिश और फेक न्यूज फैलाएंगे लेकिन मुद्दे पर सीधे नहीं आएंगे।

गुजरात में बिहारियों के खिलाफ हिंसा पर मनोज तिवारी ने कहा की गुजरात में हर प्रांत के लोग जितने सुरक्षित हैं, उतने वे कहीं नहीं रह सकते। प्रधानमंत्री मोदी आज जिस ताकत से देश को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे कुछ पार्टियों को जलन हो रही है। कांग्रेस की साजिश के कारण गुजरात में ऐसा माहौल बना है। जल्द ही इस साजिश को नाकाम कर दोषि‍यों को सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा की देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो साफ नीयत से काम कर रही है। देश का हर वर्ग सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम कर रहा है।

chat bot
आपका साथी