Deepika Kumari Wedding: दीपिका के हुए अतनु दास, रांची में लिए सात फेरे; शादी में पहुंचीं नामचीन हस्तियां

शादी समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के अलावा कई अन्य पूर्व मंत्री शिरकत कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 12:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 07:12 AM (IST)
Deepika Kumari Wedding: दीपिका के हुए अतनु दास, रांची में लिए सात फेरे; शादी में पहुंचीं नामचीन हस्तियां
Deepika Kumari Wedding: दीपिका के हुए अतनु दास, रांची में लिए सात फेरे; शादी में पहुंचीं नामचीन हस्तियां

रांची, जासं। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की आज शादी हो रही है। इस मौके पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, पद्मश्री अशोक भगत, संजय सेठ, डीजीपी एमवी राव, मेयर आशा लकड़ा, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास उनके घर पहुंचे और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। आज रात 11 बजे दीपिका की शादी की रस्‍में, सात फेरे शुरू हो रही हैं। शाम सात बजे के बाद मेहमान विवाह स्‍थल पर पहुंचने लगे। इससे पूर्व, सोमवार को दिनभर उसके रांची स्थित घर में मंगल गीत गूंजते रहे।

वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

सखियां दीपिका के हाथों में मेंहदी रच रही थीं तो मां-बहन व अन्य महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। उत्सव के इस माहौल में मेंहदी और हल्दी की रस्म पूरी हुई। अब कुछ ही घंटों बाद वह शुभ घड़ी आने वाली है, जब वह अपने स्तर के अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध जाएंगी। मंगलवार 30 जून को दोनों की रांची में शादी हो रही है। दिल्‍ली में सरकार के काम-काज में अत्‍यधिक व्‍यस्‍तता के चलते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Deepika Kumari & Atanu Das Wedding: यहां देखें दीपिका और अतनु दास की शादी की लाइव तस्‍वीरें

कोलकाता से दूल्हा अतनु दास भी रांची पहुंच चुके हैैं। दोनों ओर अपने-अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रम से जुड़े पारंपरिक और शास्त्रीय विधि-विधान हो रहे हैैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज दिल्ली में कई महत्वपूर्ण बैठकों के कारण केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ओलिंपियन दीपिका कुमारी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। मुंडा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उन्हें दिल्ली में कई बैठकों में रहना अनिवार्य है। उन्होंने दीपिका और अतनु दास को शादी की शुभकामनाएं दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मेहमानों के लिए खास झारखंडी और बंगाली जायके के व्यंजन

दीपिका और अतनु की शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किये गए हैैं। विवाह समारोह में बंगाली और झारखंडी व्यंजनों की खास सूची तैयार की गई है। बंगाली रसगुल्ल और संदेश से लेकर धुसका, लिट्टी जैसे झारखंडी व्यंजन भी मीनू में शामिल हैैं। शादी समारोह मोरहाबादी स्थित वृंदावन वैंक्वेट हॉल में होगा। सोमवार को रातू स्थित घर में मातृपूजन, घृतढ़ारी, लावा भुजाई के उपरांत मेहंदी रस्म हुई। रात में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दीपिका ने परिवार वालों के संग जमकर धमाल मचाया।  

दीपिका ने भी बरातियों के स्वागत की कई व्यवस्था संभाली

शादी समारोह कैसा होगा, वहां कैसी सजावट होगी, बारात व मेहमान का स्वागत कैसे किया जायेगा इस सबकी तैयारी दीपिका ने अपने हाथों में ले रखी है। शादी की तैयारी को लेकर दीपिका के पिता शिवनारायण महतो ने बताया कि  शादी का कार्यक्रम मंगलवार को शुभ लग्न में रात्री 11.30 से होगा।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, धौनी समेत कई वीवीआइपी आयेंगे

शादी समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के अलावा कई अन्य पूर्व मंत्री शिरकत करेंगे। शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अपने परिवार के साथ आएंगे। 

chat bot
आपका साथी