भाजपा कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर ममता बनर्जी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश

CruelMamata BJP Protest against Mamata Banerjee पश्चिम बंगाल में हो रही ह‍िंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लाल रंग से स्लोगन लिखी तख्ती की तस्वीर फेसबुक और ट्विटर पर लगाएं। साथ ही लाइव आकर अपनी बात रखें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:17 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर ममता बनर्जी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश
CruelMamata, BJP Protest against Mamata Banerjee कहा गया है कि बंगाल हिंसा के विरोध में लाइव आकर अपनी बात रखें।

रांची, जासं। CruelMamata, BJP Protest against Mamata Banerjee रांची भाजपा की महानगर इकाई ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के विरोध में इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखें। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लाल रंग से स्लोगन लिखी तख्ती की तस्वीर फेसबुक और ट्विटर पर लगाएं। साथ ही लाइव आकर अपनी बात रखें। बंगाल में ममता बनर्जी ने घृणा, आतंक और हिंसा का जो वातावरण तैयार किया है, उसका विरोध करें। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को ऐसा करने का निर्देश दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि गुरुवार को इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीसी को मेल के जरिए भेजा जाएगा।

इधर, आज झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा धरना दे रही है। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री  रघुवर दास ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ धरना दिया। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने भी धरना दिया। रांची सहित पूरे राज्‍य में आज भाजपा नेता-कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी