Crime Roundup Jharkhand: अपराधियों का बढ़ा दुस्साहस, चतरा में सामूहिक दुष्कर्म; लातेहार में युवती के मुंह में जबरन डाली शराब

Crime Roundup Jharkhand पुलिस से अपराधी चोर-सिपाही खेल रहे हैं। तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर लगातार चुनौती दे रहे हैं। रांची में एक बार फिर आरपीएफ की सजगता से हैदराबाद ले जाने से पहले ही पांच लड़कियां मानव तस्करी का शिकार होने से बच गईं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 12:36 PM (IST)
Crime Roundup Jharkhand: अपराधियों का बढ़ा दुस्साहस, चतरा में सामूहिक दुष्कर्म; लातेहार में युवती के मुंह में जबरन डाली शराब
मानव तस्करी के चार आरोपित भी दबोचे गए।

रांची, राज्य ब्यूरो। महिलाओं-बच्चियों से होने वाले अपराध ने झारखंड पुलिस की निंद उड़ा दी है। अपराधी पुलिस से चोर-सिपाही का खेल खेल रहे हैं। पुलिस डाल-डाल तो अपराधी पात-पात। महिलाओं-बच्चियों से होने वाले अपराध को रोकने की तमाम कोशिशें बौनी साबित हो रही है। गत 24 घंटे के भीतर की दो प्रमुख घटनाएं पुलिस की व्यवस्था और अपराधियों में समाप्त हुए कानून का भय को पुष्ट कर रही है।

चतरा में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और लातेहार में घूमने गईं युवतियों से छेड़खानी व विरोध करने पर जबरन मुंह में शराब डालने की खबर यह बताने के लिए काफी है कि घर से बाहर निकले तो सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की नहीं, आपकी स्वयं की है। चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में पढ़ने के लिए निकली छात्रा का अपराधियों ने पीछा कर पकड़ा और अगवा कर जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दुराचार किया।

जबकि, लातेहार जिले के बारेसांढ़ स्थित सुग्गा बांध घूमने पहुंची युवतियों से कुछ मनचलों ने छेड़खानी की और इस दरम्यान एक युवती के मुंह में जबरन शराब डाल दिया। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई भी कर दी। जब गांव के लोग जुटे तब मनचले भागे। इसी तरह की एक अन्य खबर पश्चिमी सिंहभूम जिले के झाींकपानी थाना क्षेत्र से है।

यहां पूर्व पति से बात करना दूसरे पति को नागवार गुजरा। उसने पत्थर से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। झारखंड की लड़कियों का महानगरों में सौदा का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रांची में एक बार फिर आरपीएफ की सजगता से हैदराबाद ले जाए जाने के पहले ही पांच लड़कियां मानव तस्करी का शिकार होने से बच गईं। ये लड़कियां हजारीबाग, चतरा व लातेहार जिले की हैं, जिनमें तीन नाबालिग हैं।

मानव तस्करी के चार आरोपित भी दबोचे गए, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। राजधानी रांची में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां लालपुर थाना क्षेत्र में होटल आर्या के समीप गहना चमकाने वाले ने एक परिवार को फिर निशाना बनाया। गहना साफ करने के नाम पर घर की महिलाओं के गहने लिए और बातों में बहला-फुसलाकर सभी गहने लेकर चंपत हो गए।

इसी तरह कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि चाकू व हरवे-हथियार भी निकल गया। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। रांची की बरियातू पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी