रात में ट्रेन से उतरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी महिला से ओवरब्रिज के समीप दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 29 May 2018 10:42 AM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 12:09 PM (IST)
रात में ट्रेन से उतरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
रात में ट्रेन से उतरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

जासं, रांची। राजधानी के बीचोंबीच फिर एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी 32 वर्षीय महिला से ओवरब्रिज के समीप दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना रविवार की रात करीब 10:30 बजे की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कृष्णापुरी रोड नंबर एक निवासी ऑटो चालक शंकर कुमार सिंह और अमर चौक चुटिया निवासी बजरंगी सिंह शामिल हैं। एक अन्य आरोपित सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर निवासी विवेक जायसवाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला गुमला की रहने वाली है। वह मुरी ट्रेन से रांची रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। इसके बाद बाहर निकलकर रातू रोड जाने के लिए ऑटो पकड़ा। जिस ऑटो में महिला बैठी, उसमें चालक के अलावा दो अन्य युवक भी बैठे थे। स्टेशन से निकलकर ऑटो चालक ओवरब्रिज के पास ले गया। वहां अनंतपुर के रास्ते ले गए, जहां तीनों ने महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को छोड़ कर सभी वहां से भाग निकले। रोती हुई मिली महिला, पीसीआर ले गई महिला थाना रविवार की देर रात महिला रोती हुई ओवरब्रिज के पास बैठी थी। पीसीआर वैन की पुलिस वहां से गुजर रही थी। उसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा, तब महिला ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस उसे वहां से महिला थाना ले गए।

महिला थाना प्रभारी ने उसका बयान लिया। इसके बाद चुटिया थाना भेज दिया। चुटिया थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दो आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल सदर अस्पताल में करवाया। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड से पकड़े गए आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले थे। लेकिन, आरोपितों में बजरंगी सिंह का आधार कार्ड घटनास्थल पर ही गिर गया था, जिसे महिला ने उठा लिया था। महिला ने आधार कार्ड पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शंकर भी पकड़ा गया। आरोपितों को पकड़ने में आधार कार्ड सहायक साबित हुआ।

'मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई थी। दो आरोपित पकड़े गए। तीसरे की तलाश जारी है। मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।'

अनिल कुमार कर्ण, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चुटिया।

chat bot
आपका साथी