रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेसियों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

Jharkhand Ranchi News भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधान का काफिला रोकने और नारेबाजी की कोशिश की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:31 PM (IST)
रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेसियों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। फाइल फोटो

रांची, जासं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को आज रांची में विरोध का सामना करना पड़ा। झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाया और नारेबाजी की। प्रधान आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रांतीय अधिवेशन में हिस्सा लेने रांची पहुंचे हैं। उनके काफिले को नहीं रोका गया है। एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन जाने के दौरान हिनू चौक के समीप कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिले को हिनू चौक के समीप काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को राजभवन भेजा गया। केंद्रीय मंत्री राजभवन पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद करीब 8 से 10 की संख्या में युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोकने और नारेबाजी करने की कोशिश की लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाए क्योंकि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगभग 500 की संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। एक-दो मिनट भी केंद्रीय मंत्री का काफिला नहीं रुका और वह निर्बाध रूप से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आगमन पर एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने काला झंडा और सिलेंडर जब्त किया। मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। दोनों गुटों के बीच नोकझोंक हुई।

chat bot
आपका साथी