Coal Unions Strike: मजदूर यूनियन की हड़ताल का रामगढ़ में मिला-जुला असर, कोयला उत्पादन जारी; डिस्‍पैच ठप

Coal Unions Strike कोलियरियों में श्रमिको की उपस्थिति पर भी आंशिक असर है। हड़ताल के कारण उरीमारी बिरसा न्यू बिरसा में कोयला संप्रेषण बिल्कुल ठप है। यह हड़ताल एटक इंटक एचएमएस सीटू ट्रेड यूनियनों द्वारा की जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:28 AM (IST)
Coal Unions Strike: मजदूर यूनियन की हड़ताल का रामगढ़ में मिला-जुला असर, कोयला उत्पादन जारी; डिस्‍पैच ठप
हड़ताल के दौरान रामगढ़ में मजदूर यूनियन के सदस्‍य। जागरण

भुरकुंडा (रामगढ़), जासं। रामगढ़ जिले के सेंट्रल कोल्ड फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) बरका-सयाल प्रक्षेत्र में केंद्र सरकार श्रम कानून, मजदूर नीतियों के विरोध में गुरुवार को आहूत हड़ताल का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। कोयला उत्पादन में हड़ताल का असर नहीं है। सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के विभिन्न खदानो में कोयला उत्पादन जारी है। लेकिन डिस्‍पैच पूरी तरह से ठप है। कोलियरियों में श्रमिकों की उपस्थिति पर भी आंशिक असर है।

हड़ताल के कारण उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा में कोयला का डिस्‍पैच बिल्कुल ठप है। यह हड़ताल एटक, इंटक, एचएमएस, सीटू, ट्रेड यूनियनों द्वारा की जा रही है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए भुरकुंडा, सौंदा डी, सयाल, उरीमारी, आदि कोलियरियों में ट्रेंड यूनियनों के लोग लगे हुए हैं। इधर सीसीएल के सिरका, अरगड्डा, गिद्दी, रेलिगढा, कुजू, सरूबेडा, पुण्डी, करमा, मांडू, रजरप्पा सहित भुरकुंडा सहित अन्य कोलियरी में भी हड़ताल के दौरान कोयले का उत्पादन जारी है।

हड़ताल को सफल बनाने वालों में प्रभु दयाल सिंह, अशोक गुप्ता, एसएन प्रसाद, विंध्याचल बेदिया, सतीष सिन्हा, वासुदेव सिंह, शिवशंकर सिंह, रामनरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, रामाकांत दूबे, धनंजय सिंह, विश्वनाथ मांझी, अली हसन खां, अनिल सिंह, नीलकंठ प्रसाद, अशोक गुप्ता, कार्तिक मांझी, जय नारायण बेदिया, दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, महेंद्र गंझू, संजय वर्मा, शशिभूषण, वासुदेव उरांव, गुरुदयाल ठाकुर, संजय यादव, जगरनाथ पासवान, जेपीएन सिन्हा, डाॅ. जीआर भगत, विनोद कुमार मिश्रा आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी