डबल इंजन का फायदा मिल रहा झारखंड को : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार अर्थात डबल इंजन का फायदा झारखंड मिल रहा है। दोनों जगह एक पार्टी की सरकार होने से समन्वय के साथ काम करने में आसानी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 09:15 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 09:15 AM (IST)
डबल इंजन का फायदा मिल रहा झारखंड को : रघुवर
डबल इंजन का फायदा मिल रहा झारखंड को : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार अर्थात डबल इंजन का फायदा झारखंड को मिल रहा है। वे मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल और डा. हर्षवर्धन से मुखातिब थे। उन्होंने दोनों मंत्रियों संग बैठक को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव तथा बड़ी भारी संख्या में लोगों को रोजगार दिए जाने की संभावना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सप्ताह केंद्रीय कोयला सचिव के नेतृत्व में अधिकारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल धनबाद आएगा और झरिया सहित विभिन्न मसलों पर बेहतर संभावनाओं की तलाश होगी। मुख्यमंत्री ने कहा यह सरकार जनसरोकार की सरकार है बैठक का मुख्य मुद्दा भी जनसरोकार पर केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से जमशेदपुर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिनों से बढ़ाकर हर रोज चलाए जाने की माग की तथा ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा भी बढ़ाने की माग की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश से देवघर तक श्रावणी मेला के लिए नई मेला ट्रेन चलाए जाने की भी माग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न मामलों में केंद्र के साथ समन्वय, सहयोग और समयबद्ध निष्पादन आधारित कार्य हो रहे हैं। इससे झारखंड का विकास हो रहा है और वन पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन भी हो रहा है। बैठक में केंद्र सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, डी के तिवारी, इंदुशेखर चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार, खनन सचिव अबूबकर सिद्दीख पी आदि मौजूद थे।

---------

झारखंड में पैदा होंगे रोजगार के बड़े अवसर : पीयूष गोयल

कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक समाप्त होने के बाद कहा कि कोयला, पर्यावरण, ऊर्जा और इस्पात की कई परियोजनाओं पर बैठक में चर्चा हुई। आने वाले वषरें में झारखंड में लाखों की तादाद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। झरिया कोल क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोयला सचिव के नेतृत्व में अगले सप्ताह एक केंद्रीय टीम झरिया जाएगी।

----

chat bot
आपका साथी