रघुवर सरकार ले सकती है बड़े फैसले, झारखंड कैबिनेट की महत्‍वपूर्ण बैठक आज; इन प्रस्‍तावों पर चर्चा

झारखंड में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शाम चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार होना है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 07:27 AM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 01:43 PM (IST)
रघुवर सरकार ले सकती है बड़े फैसले, झारखंड कैबिनेट की महत्‍वपूर्ण बैठक आज; इन प्रस्‍तावों पर चर्चा
रघुवर सरकार ले सकती है बड़े फैसले, झारखंड कैबिनेट की महत्‍वपूर्ण बैठक आज; इन प्रस्‍तावों पर चर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार को मंत्रालय भवन में होगी। शाम चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार होना है, जिनमें से कई पहले से कैबिनेट के लिए प्रस्तावित हैं। झारखंड में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चर्चा है कि सीएम रघुवर दास कैबिनेट की इस खास बैठक में जनहित के मसलों पर कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा सरकार की ओर से लोगों से सीधा जुड़ाव रखने वाले किसी लोकलुभावन योजना का एलान भी किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी