सीएम रघुवर दास ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 11:14 AM (IST)
सीएम रघुवर दास ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी
सीएम रघुवर दास ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज ट्वीट कर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण ने यह अवतार अपने अत्याचारी मामा कंस के विनाश के लिए लिया था। यह अवतार मथुरा में अष्टमी की आधी रात में लिया गया था। इस दिन मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है और रासलीला का आयोजन किया जाता है।

इस बार 14 अगस्त को अष्टमी तिथि शाम 7.45 बजे से और 15 अगस्त शाम 5.39 तक रहेगी। इस समय के बाद कृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र रहित होगी। ऐसे में 15 अगस्त की शाम को 5.39 बजे रोहिणी नक्षत्र खत्म हो जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु 14 अगस्त को ही जन्माष्टमी का व्रत रखें।

कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. #Janmastami pic.twitter.com/Aswi4w3jCz

— Raghubar Das (@dasraghubar) August 14, 2017
यह भी पढ़ेंः कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियुक्त होंगे शिक्षक
यह भी पढ़ेंः नदी पार करने के लिए ग्रामीण की पीठ पर लदे दारोगा बाबू
chat bot
आपका साथी