मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, कांग्रेस के साथ मंत्रिमंडल पर माथापच्ची

CM Hemant Soren in New Delhi माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से मुसलमान आदिवासी का कोटा भरने के बाद मंत्रालयों में जातिगत समीकरण बैठाने की कोशिश की जा रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 12:53 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 02:05 PM (IST)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, कांग्रेस के साथ मंत्रिमंडल पर माथापच्ची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, कांग्रेस के साथ मंत्रिमंडल पर माथापच्ची

रांची, जेएनएन।  CM Hemant Soren in New Delhi  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिनों से दिल्ली में जमे हैं। दिल्‍ली यात्रा के पहले दिन सोमवार को उन्‍होंने जहां यूपीए की नागरिकता संशोधन कानून, सीएए विरोध वाली अहम बैठक में हिस्‍सा लिया, वहीं दूसरे दिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व से मिलकर झारखंड मंत्रिमंडल पर उनकी माथापच्‍ची जारी है। कांग्रेस नेताओं के साथ मंत्रिमंडल के मसले पर सोमवार को उनकी पहले से तय बैठक बारिश की वहज से नहीं हो पाई थी।

माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान मंत्रालयों में जातिगत समीकरण बैठाने में जुटा है। इसके लिए मुसलमान, आदिवासी को झारखंड कैबिनेट में हिस्‍सेदारी देने के बाद अगड़ी और पिछड़ी जातियों को साधने की जुगत तलाशी जा रही है। कांग्रेसी आदिवासी और अल्पसंख्यक के बाद फारवर्ड और बैकवर्ड नेताओं के समीकरण को बैलेंस करने में जुटे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में एक ब्राह्मण और एक पिछड़ा वर्ग से मंत्री रखने की रणनीति बनाई जा रही है।  

खरमास के बाद अगले दो-तीन दिनों में हो सकता है झारखंड मंत्रिमंडल का विस्‍तार

झारखंड कैबिनेट की बात करें तो अभी मुख्‍यमंत्री समेत कुल चार मंत्री इसमें रखे गए हैं। तीन मंत्रियों ने सीएम हेमंत सोरेन के साथ शपथ ली थी, लेकिन अब तक उनके मंत्रालय, पोर्टफोलियो तय नहीं हो पाए हैं। हेमंत मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव को मंत्री बनाया गया है। जबकि राजद की ओर से सत्‍यानंद भोक्‍ता भी मंत्री बनाए गए हैं। जबकि झारखंड मंत्रिमंडल में सीएम समेत कुल 12 मंत्री रखे जाने हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष का पद झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गया है। नाला सीट से झामुमो के विधायक रवींद नाथ महतो विधानसभा के स्‍पीकर चुने गए हैं। कहा जा रहा है कि खरमास के बाद अगले दो-तीन दिनों में झारखंड मंत्रिमंडल का विस्‍तार हो सकता है। 

मंत्रियों और विभागों पर आज हो सकता है आखिरी फैसला

सीएम हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कोटे से कुल पांच मंत्री बनाए जाने हैं। दो मंत्री बनाए जाने के बाद अब भी तीन मंत्रियों के नामों पर आखिरी फैसला बाकी है। साेमवार को सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस आलाकमान की यूपीए बैठक में व्‍यस्‍तता के कारण इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका था, ऐसे में मंगलवार को हर हाल में मंत्रिमंडल के स्‍वरूप पर फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंत्रियों और उनके विभागों की हिस्‍सेदारी तय होने के बाद अंतिम मुहर लगाएंगी। इसके बाद देर शाम तक सीएम वापस रांची पहुंचेंगे। जहां रात को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से भी उनकी मुलाकात संभावित है। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्‍ली में जमे हैं।

chat bot
आपका साथी