मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल खूंटी के 20 छात्रों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Jharkhand. सीएम हेमंत ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता है। उन्‍हें कतर के लिए विदा किया। राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 08:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल खूंटी के 20 छात्रों को सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल खूंटी के 20 छात्रों को सौंपा नियुक्ति पत्र

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में कल्याण गुरुकुल खूंटी के सातवें बैच के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कतर के लिए विदा किया। ये छात्र कतर में वोल्टास कंपनी में अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को अपने मेहनत के बल पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। निर्देश दिया कि विदेश जा रहे इन बच्चों की पूरी जानकारी रखी जाए। अगर कोई कठिनाई आए तो उसे तत्काल दूर किया जाए। विभाग की सचिव हिमानी पांडे ने बताया है कि प्रेज्ञा फाउंडेशन एक गैर लाभकारी विशेष परियोजना है, जिसके तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

पूरे राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं। इन गुरुकुलों में 12 ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कल्याण गुरुकुल से अब तक 569 युवाओं को विदेश में नियोजित किया गया है। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी