Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार टला, राज्यपाल से शपथ आगे बढ़ाने का आग्रह

Jharkhand CM Hemant Soren Cabinet Expansion मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शुक्रवार दोपहर 1 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को टालने का आग्रह किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 08:39 PM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार टला, राज्यपाल से शपथ आगे बढ़ाने का आग्रह
Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार टला, राज्यपाल से शपथ आगे बढ़ाने का आग्रह

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand CM Hemant Soren Cabinet Expansion झारखंड में शुक्रवार को होने वाला कैबिनेट विस्तार टल गया है| चाईबासा के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से व्यथित मन के कारण मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के तारीख टालने का अनुरोध किया है| मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू से गुुुुरुवार को अपने चाईबासा भ्रमण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से मन व्यथित है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस घटना से व्यथित मन को देखते हुए कल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख को टाल दिया जाए|

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रखी थी। इस बाबत सीएम ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात कर शुक्रवार को दोपहर एक बजे कैबिनेट विस्तार का समय लिया था। कांग्रेस और झामुमो के कुल 8 मंत्रियों को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी।

कांग्रेस को मिलेंगे तीन और मंत्रियों के पद, झामुमो के कोटे में मंत्रियों के पांच पद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात कर नए मंत्रियों के नाम राज्यपाल को सौंपा। मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर भी बातें फाइनल हो चुकी हैं। 

इधर, मंत्री पद के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। बताया जाता है कि कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और मिल सकते हैं। इसके साथ कांग्रेस के पांच मंत्री हो जाएंगे। झामुमो के खाते में मंत्रियों के कुल पांच पद मिले हैं। राजद को एक पद पहले से ही दे दिया गया है। कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है।

झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदल भी सकते हैं। 

सीएम ने कहा, अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा विपक्ष

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को दिन में कहा कि जल्द ही उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बाबत सारी बातें तय कर राजभवन से समय मांगा जाएगा। नई दिल्ली से लौटने के बाद हवाई अड्डे पर हेमंत सोरेन संवाददाताओं से रूबरू थे। हेमंत सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार हुई है। उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा है।

सीएम ने कहा कि विपक्ष हमारी मजबूती, हमारी एकता देखकर ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष अपने षड्यंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आ रहा है। सत्तापक्ष अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है। बहुत जल्द मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा जाएगा।

chat bot
आपका साथी