चतरा MP सुनील सिंह का कद बढ़ा, लोकसभा विशेषाधिकार समिति के चेयरमैन बने; बधाइयों का तांता

विशेषाधिकार समिति में कुल पंद्रह सांसद हैं। जिसमें टीआर बालु कल्याण बनर्जी राजू बिस्ता दिलीप घोष चंद्रप्रकाश जोशी नारनभाई कचौडिया सुरेश कोडीकुनील मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 09:11 AM (IST)
चतरा MP सुनील सिंह का कद बढ़ा, लोकसभा विशेषाधिकार समिति के चेयरमैन बने; बधाइयों का तांता
चतरा MP सुनील सिंह का कद बढ़ा, लोकसभा विशेषाधिकार समिति के चेयरमैन बने; बधाइयों का तांता

रांची, जेएनएन। चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का सभापति बनाया गया है। उनका मनोनयन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने किया है। बुधवार की देर रात इसकी अधिसूचना जारी हुई है। विशेषाधिकार समिति में कुल पंद्रह सांसद हैं। जिसमें टीआर बालु, कल्याण बनर्जी, राजू बिस्ता, दिलीप घोष, चंद्रप्रकाश जोशी, नारनभाई कचौडिया, सुरेश कोडीकुनील, मीनाक्षी लेखी, ओमप्रकाश भुपल्सी, जनार्दन सिंह सिग्र‍िवाल, प्रताप सिन्हा और गणेश सिंह शामिल हैं।

विशेषाधिकार समिति का सभापति बनाए जाने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह के प्रति सोशल मीडिया फेसबुक वाल और ट्विटर एकाउंट के जरिए आभार व्यक्त किया है। इधर दूसरी ओर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वरिष्ठ नेता प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, रजनीकांत सिन्ह, प्रतापपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गणेश प्रसाद, टंडवा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता आदि का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी