होटल में युवकों के साथ मारपीट, दो घायल

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल ली लेक में बिना किसी कारण अज्ञात लड़कों ने मिलकर तीन युवकों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 02:49 AM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 02:49 AM (IST)
होटल में युवकों के साथ मारपीट, दो घायल
होटल में युवकों के साथ मारपीट, दो घायल

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल ली लेक में बिना किसी कारण अज्ञात लड़कों ने मिलकर तीन युवकों के साथ मारपीट की। घटना में होटल के मैनेजर सुनील तिवारी ने भी साथ दिया। इस मामले में घायल राजेश सिंह ने कोतवाली थाने में होटल प्रबंधन और नगड़ा टोली के लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी पाएं जाने पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार राजेश सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने पहुंचे थे। राजेश के अलावा विवेक सिंह, केशव भाला और अम्बुज कुमार थे। अचानक कुछ लड़के गाली-गलौज करते हुए बिना कारण बहस करने लगे। होटल स्टाफ द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद फिर घायल लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

chat bot
आपका साथी