कॉलेज शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए खुशखबरी, वेतन निर्धारण-प्रमोशन के लिए यहां लग रहा कैंप Good News

21 एवं 22 अक्टूबर को उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग कॉलेज शिक्षकों एवं कर्मियों के वेतन निर्धारण एवं प्रोन्नति के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालयों में शिविर लगाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:08 PM (IST)
कॉलेज शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए खुशखबरी, वेतन निर्धारण-प्रमोशन के लिए यहां लग रहा कैंप Good News
कॉलेज शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए खुशखबरी, वेतन निर्धारण-प्रमोशन के लिए यहां लग रहा कैंप Good News

रांची, राज्य ब्यूरो। उच्च, तकनीकी शिक्षा विभाग कॉलेज शिक्षकों एवं कर्मियों के वेतन निर्धारण एवं प्रोन्नति के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालयों में शिविर लगाएगा। यह शिविर 21 एवं 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक सुशांत गौरव ने सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित अंगीभूत, नवांगीभूत एवं घाटा अनुदानित (अल्पसंख्यक सहित) कॉलेजों के वैसे शिक्षकों एवं कर्मियों से शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया है, जिनके वेतन निर्धारण एवं प्रोन्नति के मामले लंबित हैं।

सखी मंडल की 19 महिलाओं को मिला मिट्टी की डॉक्टर का प्रशिक्षण

खेतों की मिट्टी की बीमारी का इलाज कर उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में बड़े पैमाने पर महिलाओं को मिट्टी की डॉक्टर के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को पलामू जिले की 19 महिलाओं को मिट्टी की डॉक्टर के रूप में प्रशिक्षित कर उनके बीच जांच किट का वितरण किया गया। मेदिनीनगर और चैनपुर प्रखंड की सखी मंडल की इन महिलाओं को हजारीबाग में आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए जहां एक ओर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों को लाभान्वित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनके खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए मिट्टी की डॉक्टरों को तैयार कर रही है। पलामू जिले के मेदिनीनगर और चैनपुर प्रखंड की सखी मंडल की 19 महिलाओं को इसी कड़ी के तहत प्रशिक्षित किया गया है। उम्मीद है कि प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं अपने क्षेत्र में किसानों को उचित सलाह देते हुए उनके खेत की उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होंगी।

उन्होंने कहा कि मेदनीनगर प्रखंड से आठ और चैनपुर प्रखंड से 11 सखी मंडल की महिलाओं को हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया है। इन महिलाओं को मिट्टी जांच के लिए किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। अब ये महिलाएं अपने पंचायत के प्रत्येक किसान के खेत की मिट्टी लेकर उसका जांच करेंगी एवं स्वायल हेल्थ कार्ड में दिए गए सुझाव के अनुरूप पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सुझाव देंगी।

इन्हें दिया गया प्रशिक्षण

मेदिनीनगर प्रखंड : मनौती देवी, हसरत बानो, कविता देवी, राजकुमारी देवी, सोनी देवी, शांति देवी, नीरा देवी और सविता देवी।

चैनपुर प्रखंड : खुशबू देवी, सुनैना देवी, असमीना बानो, अंजली देवी, शर्मिला देवी, चांदनी देवी, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, बबिता देवी और मानती देवी।

chat bot
आपका साथी