CAA Support: लोहरदगा में तिरंगा यात्रा पर हुए हमले के विरोध में रांची का बेड़ो बंद

CAA Support Rally. सोमवार को रांची जिला का बेड़ो प्रखंड बंद नजर आया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी दुकानें स्वत स्फूर्त बंद है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 02:53 PM (IST)
CAA Support: लोहरदगा में तिरंगा यात्रा पर हुए हमले के विरोध में रांची का बेड़ो बंद
CAA Support: लोहरदगा में तिरंगा यात्रा पर हुए हमले के विरोध में रांची का बेड़ो बंद

रांची, जासं। लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर हुए हमले के विरोध में राजधानी रांची से सटा बेड़ो क्षेत्र स्वत: स्फूर्त बंद है। सोमवार को रांची जिला का बेड़ो प्रखंड बंद नजर आया।

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी दुकानें स्वत: स्फूर्त बंद है। बेड़ो के व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को स्वत: बंद रखा है। साथ ही साप्ताहिक सोमवार बाजार भी बंद है। बेड़ो से गुजरने वाले रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर आवागमन हो रहा है। इधर प्रखंड के तुको गांव की भी सभी दुकानें बंद हैं। बेड़ो से सटे लापुंग में भी बंद है।

बताया जा रहा है कि लोगों ने अपनी दुकानें सीएए के समर्थन और लोहरदगा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के उपजे हालात के विरोध में बंद रखी हैं।

बता दें कि लोहरदगा में अभी भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। एक सप्ताह तक वहां की स्थिति तनावपूर्ण रही। बिगड़े हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया था।

chat bot
आपका साथी