जानिए, क्यों यहां के पांच लाख लोग पानी के लिए तरसे

कई इलाकों में पीने के पानी के किल्लत के चलते मुहल्ले के चापाकल और र्बोंरग पर पानी भरने के लिए घंटों तक लोगों की लंबी कतारें लगती रहीं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 02:24 PM (IST)
जानिए, क्यों यहां के पांच लाख लोग पानी के लिए तरसे
जानिए, क्यों यहां के पांच लाख लोग पानी के लिए तरसे

रांची, जागरण संवाददाता। रुक्का डैम प्लांट में बुधवार को ब्रेक डाउन होने से 5 लाख लोग पानी को तरस गए। गुरुवार को भी यही हालत बनी रहेगी। ब्रेक डाउन से राजधानी के विभिन्न इलाकों रह रहे पांच लाख लोगों को सप्लाई का पानी मिलना बंद हो गया है। आलम यह रहा की कई इलाकों में पीने के पानी के किल्लत के चलते मुहल्ले के चापाकल और र्बोंरग पर पानी भरने के लिए घंटों तक लोगों की लंबी कतारें लगती रहीं। पेयजल विभाग के इंजीनियर के मुताबिक गड़बड़ी ठीक होने में एक दिन का समय लग सकता है।

आज भी रहेगा जल संकट

रुक्का प्लांट में सुबह 10 से शाम छह बजे तक पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इस कारण गुरुवार को जलापूर्ति शाम के बाद ही होगी। इसलिए आज भी जल संकट बना रहेगा।

इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति 

कोकर, कांटा टोली, सिरम टोली, मेन रोड, चर्च रोड, बहु बाजार, नामकुम, लोवाडीह, दीपाटोली कैंट, नामकुम कैंट, रेलवे कॉलानी, डोरंडा, लालपुर, वद्र्धमान कंपाउंड, बरियातू रोड, बूटी मोड़, इरबा व आसपास के क्षेत्र। जुमार पुल और रुक्का प्लांट में पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आ गई है। लिकेज ठीक कर लिया गया है। चार मोटर के बदले तीन मोटर से पानी बूटी जलागार को भेजा जा रहा है।

- प्रभात कुमार, कार्यपालक अभियंता,

रुक्का डैम।

जितना पानी मिल रहा है, उससे शहर में जलापूर्ति हो रही है। कम पानी मिलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।

- सुनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता, बूटी जलापूर्ति प्रमंडल।

रातू रोड, पिस्का मोड़, हरमू रोड, मधुकम, कुम्हार टोली, इंद्रपुरी, शिवपुरी, आर्यपुरी, मेट्रो गली, खादगढ़ा, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज, मोरहाबादी, अपरबाजार सहित आसपास का इलाका पूरी तरह प्रभावित रहा। 

यह भी पढ़ें: नक्सली बंद के दौरान मोबाइल टावर उड़ाया, केन बम बरामद

chat bot
आपका साथी