Blood Donation: रेलवे हस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रह

Blood Donation रांची रेलवे स्टेशन हास्पिटल में शुक्रवार को सामाजिक संस्था वीबीडीए द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वीबीडीए रांची शाखा द्वारा रेलवे चिकित्सा विभाग के सौजन्य से लगया गया था। कुल 46 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी संग्रहित खून को रिम्स ब्लड बैंक भेजा गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 05:35 PM (IST)
Blood Donation: रेलवे हस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रह
रांची रेलवे स्टेशन हास्पिटल में सामाजिक संस्था वीबीडीए द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रांची,जासं। रांची रेलवे स्टेशन हास्पिटल में शुक्रवार को सामाजिक संस्था वीबीडीए द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वीबीडीए रांची शाखा द्वारा रेलवे चिकित्सा विभाग के सौजन्य से लगया गया था। शिविर के माध्यम से कुल 46 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी संग्रहित खून को रिम्स ब्लड बैंक भेजा गया।

कैंप में रक्तदान करने वालों में 20 से अधिक कर्मियों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया। रेलवे के अधिकारियों ने सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सहायक मंडल अपर चिकित्सा पदाधिकारी डा संजीव कुमार की शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ट ने रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खून की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। रेलवे हमेशा ही मददगार साबित हुआ है। ऐसे में इस रक्तदान शिविर से मरीजों को काफी सहायता मिलेगी। सहायक मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार ने भी रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी