भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का एक दिवसीय बैठक पिस्का पिस्कानगड़ी प्रखंड में शनिवार को आयोजित की गई। इसमें रांची जिला के सभी प्रखंडों के युवा मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेकानंद जसवाल ने की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:07 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति। जागरण

रांची, जेएनएन । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का एक दिवसीय बैठक पिस्का पिस्कानगड़ी प्रखंड में शनिवार  को आयोजित की गई। इसमें रांची जिला के सभी प्रखंडों के युवा मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेकानंद जसवाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला में  युवा संगठन को मजबूत करने  के विषय पर विचार विमर्श किया गया साथ ही साथ आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर कोविड-19 के नियमानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती  होटल स्वर्णरेखा सभागार में मनाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रुप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ,जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा जिला मंत्री कुनाल नाथ शाहदेव,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा , युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री संजय महतो ,रंजन कुमार ,प्रदीप कुमार और प्रदेश कार्यसमिति संकेत कुमार तिवारी शामिल हुऐ इसे पुर्व युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष विवेकानंद जसवाल को मोर्चा के द्वारा पगड़ी पहनाकर और  पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

उक्त आशय की जानकारी देते भाजपा के युवा नेता  मनीष कुमार केसरी ने बताया कि 12 जनवरी की सम्मेलन को युवा सम्मेलन को में मुख्य उद्घाटन कर्ता के रूप में प्रदेश के प्रतिपक्ष  नेता बाबूलाल मरांडी रांची सांसद संजय सेठ हटिया विधायक नवीन जायसवाल ,सुबोध सिंह गुड्डू , रामगढ़ जिला प्रभारी शशि भूषण भगत भूपेंद्र सिंह एवं गणमान्य लोग के साथ युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल एंव सदस्य शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी