30 करोड़ जुटाने को भाजपा की विशेष कार्यसमिति बैठक आज

रांची : पार्टी के लिए 30 करोड़ का फंड जुटाने के लिए प्रदेश भाजपा ने रविवार को विशेष क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 03:00 AM (IST)
30 करोड़ जुटाने को भाजपा की विशेष कार्यसमिति बैठक आज
30 करोड़ जुटाने को भाजपा की विशेष कार्यसमिति बैठक आज

रांची : पार्टी के लिए 30 करोड़ का फंड जुटाने के लिए प्रदेश भाजपा ने रविवार को विशेष कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। हालांकि प्रदेश भाजपा इसे कार्यसमिति का नाम न देकर प्रांतीय बैठक कहा है। बैठक में आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा के साथ-साथ पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वेच्छा से योगदान देने को कहा जाएगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, पार्टी के सभी मंत्री, विधायक एवं जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। जिला परिषद सदस्यों और 20 सूत्री के उपाध्यक्ष को भी बैठक में बुलाया गया है। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी पदाधिकारी सड़क मार्ग से खूंटी जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां भाजपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।

---

chat bot
आपका साथी