कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का कड़ा विरोध करेगी भाजपा Ranchi News

Jharkhand. भाजपा ने कहा है कि कृषि आशीर्वाद योजना से 35 लाख किसानों को सीधा लाभ मिल रहा था और वह कर्जदार के बजाय आत्मनिर्भर बन रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 04:26 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 07:03 PM (IST)
कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का कड़ा विरोध करेगी भाजपा Ranchi News
कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का कड़ा विरोध करेगी भाजपा Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। निवर्तमान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद होने की चर्चा भाजपा को नागवार गुजरी है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए स्पष्ट किया है कि इस योजना को बंद करने का कड़ा विरोध किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा यदि सरकार ऐसा कदम उठाती है तो भाजपा किसानों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेगी। प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना से 35 लाख किसानों को सीधा लाभ मिल रहा था और वह कर्जदार होने के बजाय आत्मनिर्भर बन रहे थे। इस योजना के बंद हो जाने से किसान एकबार फिर से महाजनों की गिरफ्त में जाने को मजबूर हो जाएंगे। प्रतुल ने कहा कि बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं करके सत्ता में आई हेमंत सरकार अब बहानेबाजी करने पर उतारू है। अपने वायदों को जमीन पर उतारने की क्षमता हेमंत सरकार में नहीं है। इसलिए खजाना खाली का बहाना करके जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।

अपने पूर्व के 14 महीनों के कार्यकाल की भी जांच कराए हेमंत सरकार

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार पूर्ववर्ती सरकार की निविदा टेंडर को रद कर रही है तथा पिछले पांच वर्षों में हुए निविदाओं की जांच करा रही है। भाजपा को इस जांच से कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि भ्रष्टाचार पर भाजपा का जीरो टॉलरेंस है। पर हेमंत सरकार को भी खुद को निष्पक्ष साबित करने के लिए इस जांच के दायरे में अपने पिछले 14 महीनों के कार्यकाल को भी जोड़ लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी