गिलुवा का निशाना : जल, जंगल, जमीन नहीं परिवार बचाने को संघर्ष कर रहा झामुमो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शिवनाथ तिग्गा समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण कराई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 08:39 AM (IST)
गिलुवा का निशाना : जल, जंगल, जमीन नहीं परिवार बचाने को संघर्ष कर रहा झामुमो
गिलुवा का निशाना : जल, जंगल, जमीन नहीं परिवार बचाने को संघर्ष कर रहा झामुमो

रांची, राज्य ब्यूरो। आजसू के पूर्व मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा समेत मांडर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आजसू, कांग्रेस व राजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर लक्ष्मण गिलुवा झामुमो समेत अन्य दलों को निशाने पर भी लिया।

कहा, झामुमो जल, जंगल और जमीन नहीं बल्कि परिवार की राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। केवल भाजपा में ही लोकतंत्र है, बाकी सभी पार्टियों में परिवार तंत्र है। कोई पिता-पुत्र की पार्टी है तो कोई मां-बेटे की। कांग्रेस, झामुमो राजद जैसी पार्टियों ने झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है। यहां की खनिज संपदा को लूटने और लुटवाने का काम किया है।

कहा, झामुमो जल, जंगल और जमीन नहीं बल्कि परिवार की राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसी पार्टियों को जल, जंगल और जमीन पर बोलने का कोई नैतिक आधार नहीं है। गिलुवा ने कहा कि आज हमारी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हजारों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर शिवनाथ तिग्गा ने कहा कि मै नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों एवं पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। आजीवन इस दल में रहकर पार्टी की सेवा करूंगा। भाजपा केप्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू और महामंत्री दीपक प्रकाश ने शिवनाथ तिग्गा समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नागेश्वर तिवारी, शिबू उरांव, कमलेश नायक, राजू महतो, सीताराम दास, राम उरांव, दुखना पाहन, तुलसी महतो, चंपा देवी, सुके उरांव, सूचिता देवी, कृष्णा महतो, संजीत सिंह, जितेंद्र यादव, चरकू सिंह, तफेतुल अंसारी, वंधना भगत, रितेश यादव, हरिश्चंद्र केसरी, संजय साव अन्य शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी