Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने यूपीए गठबंधन को बताया झारखंड विरोधी शक्तियों का गठजोड़

Jharkhand Election 2019. भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेल बेल सेल और ब्लैकमेल का विपक्षी गठबंधन है। गठबंधन में वही पार्टियां शामिल हैं जिनमें वंशवाद चरम पर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 08:32 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने यूपीए गठबंधन को बताया झारखंड विरोधी शक्तियों का गठजोड़
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा ने यूपीए गठबंधन को बताया झारखंड विरोधी शक्तियों का गठजोड़

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने यूपीए गठबंधन पर तंज कसते हुए इसे झारखंड विरोधी शक्तियों का गठजोड़ करार दिया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन में वही पार्टियां शामिल हैं, जिनमें वंशवाद चरम पर है। प्रतुल ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जेल और बेल के चक्कर में फंसा है तो झारखंड को सेल कर देने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा और अंतिम तक ब्लैकमेल करने वाला राजद भी मौजूद है।

प्रतुल ने कहा कि इस गठजोड़ को अब महागठबंधन की भी संज्ञा नहीं दी जा सकती क्योंकि झाविमो, सीपीआई और सीपीएम ने इनसे पहले ही किनारा कर लिया है। प्रतुल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी इसी तरीके से बिना नीति-सिद्धांत का गठबंधन बना था और जनता ने उसे निकास द्वार दिखा दिया था। इस बार जनता फिर से ऐसे गठबंधन को रिजेक्ट करेगी।

प्रतुल ने गठबंधन को लेकर सीटों के तालमेल पर भी निशाना साधा कहा, लगभग 2 घंटे 50 मिनट से भी ज्यादा विलंब के बाद इनकी प्रेस कांफ्रेंस इसलिए शुरू हुई क्योंकि इनमें अंत तक सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी। बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बाद राजद के नेताओं का प्रेस काफ्रेंस में शामिल नहीं होना यह साफ दिखाता है कि गठबंधन में ब्लैकमेलिंग का दौर अभी भी जारी है। 

chat bot
आपका साथी