भाजपा बोली, अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हेमंत सरकार

Jharkhand Politics. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि 284 करोड़ की केंद्रीय सहायता के साथ 5000 करोड़ का डीएमएफटी फंड भी उपलब्ध है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 12:01 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 12:01 PM (IST)
भाजपा बोली, अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हेमंत सरकार
भाजपा बोली, अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हेमंत सरकार

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिमंडल के कुछ अन्य मंत्रियों की केंद्र सरकार पर असहयोग की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा, राज्य सरकार अपनी विफलता और नाकामी को छिपाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के झारखंड को सहायता उपलब्ध करा रही है। लेकिन, राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह विफल है। दीपक प्रकाश ने कहा कि इस सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के प्रारंभ में ही कोरोना संकट से निपटने के लिए 284 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी थी। इसके अतिरिक्त राज्य के पास केंद्र से प्राप्त 5000 करोड़ रुपये का डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड (डीएमएफटी) भी है, जिसे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अनुमित भी केंद्र सरकार ने दी है। कहा, पैसे का कोई अभाव नहीं है, फिर भी यह सरकार केंद्र पर आरोप लगाकर अपनी विफलता छिपाना चाहती है। दीपक प्रकाश ने कहा कि गठबंधन के घटक दलों में श्रेय लेने की होड़ मची है।

मंत्रियों के निर्णय राज्य हित में नहीं, बल्कि क्षेत्र, समुदाय विशेष के आधार पर हो रहे हैं। पूरा प्रशासनिक तंत्र अनैतिक दबाव में कठपुतली बना हुआ है। प्रकाश ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या रांची, बोकारो कोरोना हॉटस्पॉट, केंद्र सरकार के कारण बना? क्या लॉकडाउन उल्लंघन पर कार्रवाई में भेदभाव केंद्र सरकार कर रही है? कहा, केंद्र सरकार द्वारा तीन माह का अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराने के बाद भी गरीबों के बीच वितरण नहीं हो रहा है, क्या इसके लिए क्या केंद्र सरकार दोषी है?

chat bot
आपका साथी