पुरानी रंजिश में हुआ था भाजपा नेता पर हमला

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र में भाजपा नेता देवेंद्र सिंह पर फाय¨रग मामले की जांच जारी है। प्रथम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 07:17 AM (IST)
पुरानी रंजिश में हुआ था भाजपा नेता पर हमला
पुरानी रंजिश में हुआ था भाजपा नेता पर हमला

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र में भाजपा नेता देवेंद्र सिंह पर फाय¨रग मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। गोलीबारी में घायल रातू मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह के बयान पर पंडरा ओपी में नामजद प्राथमिकी दो लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। रांची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गोलीबारी मामले में दो लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि अब तक अपराधी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

नामजद आरोपितों में राकेश कांसी और भरत कांसी शामिल हैं। दोनों में कई वर्ष पूर्व हुए विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस नामजद आरोपितों का मोबाइल लोकेशन भी निकाल रही है, ताकि जल्दी से गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया जा सके। इधर, एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ----------

चुनाव कोर कमेटी की बैठक से लौट रहे थे घर

पुलिस को दिए बयान के अनुसार देवेंद्र सिंह रविवार को रातू के नावा सोसो गांव स्थित भाजपा मंडल की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने गए थे। वहां बैठक के बाद अपनी पल्सर बाइक से कमड़े स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वह प्रसाद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। इसमें एक गोली उनकी कमर में लगी, जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी को छेदते हुए निकली गई। तीसरी गोली का पता नहीं चल पाया। मौके से गोलियों के तीन खोखे भी बरामद हुए थे।

::::::::::::::::::::::::

जमीन मामले पर भी जांच कर रही है पुलिस

भाजपा नेता पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जमीन मामले पर भी जांच कर रही है कि देवेंद्र की किन-किन लोगों से विवाद जमीन को लेकर चल रहा था। इससे पूर्व सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र सिंह का जमीन के कारोबार में कई लोगों से विवाद चल रहा था। 23 जनवरी को ही रातू के शंकर कांसी की हत्या हुई। शंकर कांसी से भी उनका विवाद चल रहा था। शंकर की हत्या के बाद उनका शव सड़क पर पड़ा मिला था। पहले लोगों ने इसे हादसा समझा था। मौत के बाद स्नान के दौरान उनके पीठ पर गोली के निशान मिले थे। इस मामले में पुलिस देवेंद्र सिंह पर भी शक कर रही थी।

chat bot
आपका साथी