Jharkhand Politics: झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

Jharkhand Politics झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाएं एवं इसे रोक पाने में राज्य सरकार की विफलता को लेकर राजभवन के पास आज शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें वक्ताओं ने राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोष जताया तथा इस पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 03:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 03:22 PM (IST)
Jharkhand Politics: झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना
झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने धरना दिया।

रांची, जासं। झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाएं एवं इसे रोक पाने में राज्य सरकार की विफलता को लेकर राजभवन के पास आज शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें वक्ताओं ने राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोष जताया तथा इस पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। बहन, बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। जबकि अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है। धरना - प्रदर्शन में रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई वरीय नेता शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी