खतियान संबंधी विधेयक पर बोले BJP नेता बाबूलाल मरांडी- दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रही हेमंत सरकार

खतियान संबंधी विधेयक के राज्यपाल द्वारा लौटाए जाने से राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुद्दे को लेकर झामुमो जहां भाजपा पर हमलावर है वहीं भाजपा इसे लेकर बचाव करती हुई दिख रही है। अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता बालूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर हमला किया है

By Pradeep singhEdited By: Publish:Tue, 31 Jan 2023 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 31 Jan 2023 11:56 PM (IST)
खतियान संबंधी विधेयक पर बोले BJP नेता बाबूलाल मरांडी- दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रही हेमंत सरकार
बाबू लाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला।

रांची, राज्य ब्यूरो: खतियान संबंधी विधेयक के राज्यपाल द्वारा लौटाए जाने के बाद से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। मुद्दे को लेकर झामुमो जहां भाजपा पर हमलावर है, वहीं भाजपा इसे लेकर बचाव करती हुई दिखाई दे रही है।

भाजपा ने कभी नहीं किया खतियान का विरोध

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी 1932 के खतियान का विरोध नहीं किया, लेकिन हेमंत सरकार दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रही है।

हेमंत सोरेन ने खतियान के नाम पर गिराई थी अर्जुन मंडा की सरकार

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की सरकार को 1932 के खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर ही समर्थन वापस लेकर गिराई थी। तब वे राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा कि आखिर 18 महीने तक वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे फिर भी स्थानीय नीति और नियोजन नीति नहीं बनाई।

राजनीति चतुराई से नहीं ईमानदारी से चलती है

यूपीए का देश और राज्य दोनों में शासन था, तब उन्हें नौवीं अनुसूची की बात तब क्यों याद नहीं आई? वे जनता को बेवकूफ बना रहे। राजनीति चतुराई से नहीं ईमानदारी से चलती है।

राज्य को नीति बनाने का पूरा अधिकार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नीति बनाने का पूरा अधिकार है। हेमंत सरकार राज्यपाल द्वारा स्थानीय नीति के संबंध में उठाए गए सवालों का विधिसम्मत समाधान निकालें और जल्द राज्य की जनता को स्थानीय और नियोजन नीति दे। इसके लिए बड़ी फीस पर भी विधि विशेषज्ञों और वकीलों की राय लेने से परहेज नहीं करें।

chat bot
आपका साथी