हाथरस की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली कांग्रेस झारखंड में मौन : भाजपा

हाथरस की घटना पर मचे कोहराम के बीच प्रदेश भाजपा ने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 12:24 AM (IST)
हाथरस की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली कांग्रेस झारखंड में मौन : भाजपा
हाथरस की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली कांग्रेस झारखंड में मौन : भाजपा

रांची : हाथरस की घटना पर मचे कोहराम के बीच प्रदेश भाजपा ने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और मिस्फीका हसन ने कहा कि हाथरस की घटना पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली कांग्रेस पार्टी झारखंड में बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर मौन है। मिस्फीका हसन ने दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले सात माह में एक हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में दलित लड़की के साथ थाना प्रभारी का दु‌र्व्यवहार जग जाहिर है। दिव्यांग बेटियां, आश्रम की साध्वी भी राज्य में सुरक्षित नही है।

वहीं, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने विश्व पशु दिवस पर कहा कि हेमंत सरकार में बेजुबान पशुओं को भी भूख से मरने को विवश छोड़ दिया गया है। वहीं, इन्हीं पशुओं के चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की आवभगत में पूरी सरकार समर्पित हैं। पशुपालन विभाग द्वारा राज्य में संचालित डेयरी, पोल्ट्री फार्म, आज राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बंदी के कगार पर हैं। रांची स्थित होटवार, हजारीबाग स्थित गौरिया करमा एवं सरायकेला-खरसावां स्थित फार्म में स्थिति गंभीर है।

सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक सशक्त और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराना चाहती है। भाजपा मांग करती है कि विभागीय सचिव और निदेशक तत्काल आवश्यक पहल करते हुए आवंटन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि बेजुबान पशुओं की जान बच सके।

-------

chat bot
आपका साथी