मिशनरियों के इशारे पर आदिवासी संस्कृति से खिलवाड़ : हेमलाल मुर्मू

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के डुमरिया मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 01:43 AM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 01:43 AM (IST)
मिशनरियों के इशारे पर आदिवासी संस्कृति से खिलवाड़ : हेमलाल मुर्मू
मिशनरियों के इशारे पर आदिवासी संस्कृति से खिलवाड़ : हेमलाल मुर्मू

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के डुमरिया मेले में हुई चुंबन प्रतियोगिता पर सवाल उठाते हुए इसके लिए सीधे तौर पर झामुमो विधायक साइमन मरांडी और स्टीफन मरांडी को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हेमलाल मुर्मू ने कहा कि यह झामुमो विधायकों और इसाई मिशनरियों द्वारा रची गई साजिश है।

मिशनरियों के इशारे पर आदिवासी संस्कृति के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग झारखंड और संताल परगना को रोम और येरूशलम बनाने पर तुले हुए हैं। संताल की संस्कृति को शर्मसार किया गया है। महिलाओं का अपमान हुआ है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा, संताली संस्कृति में हाथ मिलाना भी गलत है। हमारे यहां डोबो जोहार की परंपरा है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए दोनों विधायक संताल परगना के प्रधानों से सर्वाजनिक रूप से माफी मांगें। कहा, हम विधानसभा अध्यक्ष से इन विधायकों को सदस्यता से निलंबित करने की मांग करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल भी मौजूद थे।

इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि लिट्टीपाड़ा के विधायक साइमन मरांडी ने आदिवासी संस्कृति का अपमान किया है। प्रशासन को इसे गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए और उन पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी